{"_id":"65be9228cdaa09c4980042c8","slug":"farmers-ready-to-sow-wheat-and-peas-kullu-news-c-89-1-klu1001-116085-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: गेहूं, मटर बीजने के लिए किसान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: गेहूं, मटर बीजने के लिए किसान तैयार
विज्ञापन
मनाली के सोलंगनाला के समीप लगा लंबा जाम।-संवाद
कुल्लू। जिले में बारिश के बाद अब किसान रबी फसल की बिजाई की तैयारी में हैं। मौसम खुलते ही खेतों में मटर और गेहूं आदि की बिजाई शुरू हो जाएगी। रबी फसल की बिजाई में इस बार देरी हुई है। दिसंबर और जनवरी में रबी फसल की बिजाई का काम पूरा हो जाता था। बावजूद किसान खेतों में फसल की बिजाई करेंगे। कुल्लू जिले में 5,500 हेक्टेयर में रबी फसल की बिजाई होती है।
इसमें गेहूं, जौ, जई, मटर और सब्जियां शामिल हैं। नवंबर से लेकर जनवरी आखिर तक सूखे के चलते किसान खेतों में बिजाई नहीं कर पाए। अब बारिश होने के बाद खेतों में पर्याप्त नमी है। किसान अभी मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं। आने वाले सप्ताह से किसान खेतों में व्यस्त हो जाएंगे। किसान मोहर सिंह, रविंद्र कुमार और प्यारे चंद ने कहा कि अब पारंपरिक खेती का दौर बदल चुका है।
जो काम पहले चार दिन में होता था, वही काम अब पावर ट्रिलर से एक दिन में खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश से किसानों के माथे खींची चिंता की लकीरें हट गई हैं।
विज्ञापन
...
बारिश नगदी फसल लहसुन और सब्जियों के लिए संजीवनी बनी है। इसके साथ किसान रबी फसल की बिजाई भी कर सकेंगे। किसानों को उत्तम क्वालिटी का बीज ही खरीदना चाहिए। इसके बेहतर परिणाम मिलते हैं।
-पंजवीर ठाकुर, उपनिदेकश कृषि विभाग