फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Farmers in Lag Valley are busy weeding garlic and peas.

Kullu News: लग घाटी में किसान लहसुन और मटर की निराई में जुटे

Fri, 20 Feb 2026 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 20 Feb 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers in Lag Valley are busy weeding garlic and peas.
कुल्लू। जिला के किसानों-बागवानों ने मौसम साफ होते ही खेतों का काम तेज कर दिया है। लग घाटी क्षेत्र में लहसुन और मटर की फसल की निराई के साथ किसान उर्वरक डालने में लगे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी से जमीन में नमी तो बनी है लेकिन इसके साथ ही खरपतवार भी तेजी से उगने लगी है। ऐसे में समय रहते निराई करना जरूरी हो गया है, ताकि लहसुन की फसल को पोषण पर्याप्त मात्रा में मिल सके और उत्पादन बेहतर हो।
विज्ञापन

लग घाटी के किसान रेवत राम, किशन सिंह, दिलीप, सोजू राम और प्यारे लाल ने बताया कि अभी मौसम अनुकूल बना हुआ है, इसलिए खरपतवार हटाने का कार्य किया जा रहा है। इससे पौधों की जड़ों को हवा मिलती है और फसल का विकास अच्छा होता है। किसानों ने बताया कि पिछले दिनों हुई बर्फबारी और बारिश से लहसुन की फसल को फायदा हुआ है। नमी के कारण फसल की पौध भी ग्रोथ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग कुल्लू की उपनिदेशक रितु गुप्ता ने कहा कि यह समय लहसुन की निराई के लिए उपयुक्त है। इससे खरपतवार नियंत्रण के साथ-साथ मिट्टी की सतह मुलायम रहती है, जो फसल की गुणवत्ता और पैदावार बढ़ाने में सहायक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed