{"_id":"66715e02f019e5b71e0b5740","slug":"farmers-happy-with-getting-better-prices-for-green-peas-kullu-news-c-89-1-klu1001-124955-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हरे मटर के बेहतर दाम मिलने से किसान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हरे मटर के बेहतर दाम मिलने से किसान खुश
विज्ञापन
बंदरोल सब्जी मंडी में 120 रुपये प्रतिकिलो बिका मटर
ऊंचे क्षेत्रों से आ रहा अब मटर, निचले क्षेत्रों का मटर खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। फल सीजन के बीच कुल्लू में किसानों को हरे मटर के भी बेहतर दाम मिल रहे हैं। बंदरोल सब्जी मंडी में मंगलवार को हरा मटर 120 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। साेमवार को भी हरा मटर 115 रुपये प्रतिकिलो बिका था। कुल्लू में मटर के बेहतर दाम मिलने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। आमतौर पर किसानों को मटर के 30-40 रुपये प्रतिकिलो तक ही दाम मिलते हैं। मटर की आमद मंडियों में कम है, जबकि मांग अधिक है।
मांग के हिसाब से मटर की बोली 50 रुपये से शुरू हो रही है। लाहौल का मटर अभी तक सब्जी मंडियों में नहीं उतरा है। लाहौल का मटर मंडियों में आने तक कुल्लू के किसानों को मटर के दाम बेहतर रहने की उम्मीद है। अब ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही किसानों के पास मटर बचा हुआ है, जबकि निचले क्षेत्रों का मटर समाप्त हो चुका है।
किसान संजय कुमार, नेसू राम, राजेंद्र नैय्यर और मोहन लाल ने कहा कि मटर के भाव 100 के पार होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। कई बार किसानों को मंडियों में घाटा उठाना पड़ता है। मई और जून में बारिश कम रहने से मटर की फसल प्रभावित हुई, बावजूद मटर के उम्मीद से अधिक दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
....
किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम मिल सकें, इसके लिए संगठन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फल सीजन के दौरान किसानों और बागवानों को पेश आने वाली समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखा गया है।
-सुनील राणा, महासचिव, फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन