फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Farmers and gardeners should keep the records of the businessman with them.

Kullu News: व्यापारी का रिकॉर्ड अपने पास रखें किसान-बागवान

Sun, 22 Sep 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers and gardeners should keep the records of the businessman with them.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। किसानों-बागवानों के साथ खरीद, फरोख्त को लेकर धोखाधड़ी के मामले सामने नहीं आएंगे। लाहौल-स्पीति पुलिस आलू और सेब सीजन को देखते हुए किसानों-बागवानों को जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने जिले के पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से स्थानीय लोगों को सूचित किया है कि लाहौल घाटी में आलू का सीजन शुरू है और कुछ समय बाद सेब सीजन भी शुरू होगा। ऐसे में घाटी के सभी किसान, बागवान अपनी नगदी फसल किसी भी व्यापारी को बेचते हैं तो उस व्यापारी का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर और जिस गाड़ी में माल भेजते हैं उस गाड़ी का नंबर और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपने पास रखें।
विज्ञापन

इससे किसी प्रकार की धोखाधड़ी होने की सूरत में उस व्यापारी का पता लगाया जा सकेगा। कोई भी किसान सड़क के किनारे अपनी नगदी आलू की बोरियों तथा सेब के क्रेटों को न रखें। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि किसान, बागवानों को आज के समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। घाटी के सभी पंचायत प्रतिनिधि भी अपनी-अपनी पंचायत की जनता को इस बारे में जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed