{"_id":"68ed270154ee1d0f90064425","slug":"fare-list-missing-auto-drivers-charging-arbitrary-fares-kullu-news-c-89-1-ssml1012-159242-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: किराया सूची गायब, मनमर्जी से पैसे वसूल रहे ऑटो चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: किराया सूची गायब, मनमर्जी से पैसे वसूल रहे ऑटो चालक
Mon, 13 Oct 2025 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 13 Oct 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू शहर में 200 से 300 मीटर दूरी के वसूले जा रहे 40 से 50 रुपये
लोग बोले- दशहरा की आड़ में मनमानी कर रहे ऑटो चालकों पर करें कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर में दशहरा उत्सव की आड़ में ऑटो चालकों की मनमानी चरम पर है। महज 200 से 300 मीटर की दूरी के लिए 40 से 50 रुपये तक वसूले जा रहे हैं जबकि निर्धारित किराये से 20-30 रुपये अधिक वसूलना आम हो गया है।
ज्यादातर ऑटो में किराया सूची तक नहीं लगी है। इससे यात्री खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
लोगों का कहना है कि दशहरा उत्सव से लेकर इस तरह की मनमानी जारी है। इसे रोकने वाला कोई नहीं है। ऑटो चालक भुट्टी चौक से नारू क्लीनिक तक का किराया 40 रुपये ले रहे हैं। इसकी दूरी महज 150 से 200 मीटर है। ढालपुर चौक से शीतला माता मंदिर तक 50 रुपये लिए जा रहे हैं। सवारियां किराया सूची दिखाने को कहती हैं तो उनके पास कोई जवाब नहीं होता। उमा ठाकुर, गीता ठाकुर, जगदीश ठाकुर, रोहित साहसी, प्रेम सिंह और ओम प्रकाश ने कहा कि ऑटो चालक मनमाने ढंग से किराया वसूल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की मनमानी दशहरा के साथ आम दिनों में भी देखने को मिलती है लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग इस पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि दशहरा में सबसे अधिक ग्रामीण इलाकों के लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि सभी ऑटो चालकों के पास निर्धारित किराया की सूची लगी होनी चाहिए। इसे देखकर ही सवारियां किराया दे सकेंगी। उधर, आरटीओ कुल्लू राजेश भंडारी ने कहा कि ऑटो में रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य किया गया है। अगर इसका उल्लंघन हो रहा है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
--