फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Factionalism seen in the convention of BJP's Mahila Morcha

भाजपा के महिला मोर्चा के सम्मेलन में दिखी गुटबाजी

Sat, 03 Sep 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Factionalism seen in the convention of BJP's Mahila Morcha
कुल्लू के ढालपुर में महिला मोर्चा के महासम्मेलन को संवोधित करती प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद।-संव - फोटो : Kullu
कुल्लू। चुनावी साल में मिशन रिपीट के लिए काम कर रही भाजपा के भीतर की गुटबाजी सामने नजर आने लगी है। शनिवार को ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में हुए कुल्लू विस के भाजपा महिला मोर्चा के महासम्मेलन में पार्टी की गुटबाजी सामने आई।
विज्ञापन

मिशन रिपीट को लेकर हुए महिला सम्मेलन में सैकड़ों महिलाओं की भीड़ जुटी। इसके लिए महासम्मेलन के मंच पर कुल्लू सदर विधानसभा के सभी भाजपा नेता और नेत्रियां एक मंच पर नजर आईं। इस दौरान पूर्व सांसद महेश्वर सिंह के साथ प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के प्रदेश प्रभारी भी मंच पर नजर आए। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही गुटबाजी नजर आने लगी। जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मनीषा सूद ने मंच पर बैठे सभी नेता और नेत्रियों का नाम लिया गया, लेकिन राम सिंह का नाम छोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं कार्यक्रम के मुख्यातिथि और अन्य नेताओं को सम्मानित करने में भी करीब आधा घंटे का समय लगा। इसमें भी फोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई गईं। ऐसे में नेताओं को सम्मानित करने के लिए कई बार महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद को दखल देना पड़ा। भाजपा की गुटबाजी को लेकर भाजपा के भीतर ही चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई नेताओं का कहना है कि मंच में सभी नेताओं को सम्मान दिया जाना चाहिए और फोटोकॉल का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि चुनावी साल में कुल्लू सदर से भाजपा के टिकट के जहां पूर्व सांसद महेश्वर सिंह रेस में हैं, वहीं राम सिंह भी टिकट के दावेदारों में शामिल है। ऐसे में दोनों नेता जनता के बीच संपर्क करने में जुटे हैं। उल्लेखनीय है कि कुल्लू भाजपा मंडल पर महेश्वर सिंह के धड़े का कब्जा है और राम सिंह के लोगों को मंडल से दरकिनार किया है। महिला सम्मेलन में सामने आई गुटबाजी भी इसका नतीजा है।
मंत्री गोविंद सिंह को दो बार कहा मुख्यमंत्री
भाजपा महिला मोर्चा के ढालपुर मैदान में महासम्मेलन में प्रोटोकॉल का कोई ध्यान नहीं रखा गया। इस दौरान जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनीषा सूद ने शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह को मुख्यमंत्री पुकारा। वहीं मंच का संचालन कर रही भाजपा नेत्री ने भी गोविंद सिंह को मुख्यमंत्री कह कर संबोधित किया।

मूसलाधार बारिश से मची अफरातफरी
भाजपा महिला मोर्चा कुल्लू के सम्मेलन में जैसे ही इंदु गोस्वामी का संबोधन खत्म हुआ और महेश्वर सिंह अपनी बात रखने के लिए आए तो एकाएक भारी बारिश शुरू हो गई। इससे पंडाल में महिलाओं में अफरातफरा मच गई। पंडाल में भारी बारिश आने से महिलाएं बारिश से बचने के लिए पंडाल से बाहर निकल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed