फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Experts arrived to examine the crumbling monastery

Kullu News: दरक रहे मठ की जांच करने पहुंचे विशेषज्ञ

Thu, 18 Sep 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 18 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Experts arrived to examine the crumbling monastery
टीम ने किया इनर अखाड़ा बाजार का प्राथमिक सर्वे कर जाना भूस्खलन का कारण
विज्ञापन

प्रदेश आपदा प्रबंधन को रिपोर्ट सौंपेगी टीम, कुल्लू के 20 किमी दायरे में होगा सर्वे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। इनर अखाड़ा बाजार में मठ क्षेत्र से दरक रहे क्षेत्र के भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के लिए एक टीम वीरवार को इनर अखाड़ा बाजार पहुंची। टीम ने इलाके में प्रारंभिक आपदा-पश्चात आकलन शुरू किया।
यहां दो जगह भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गई थी। इसमें तीन लोग घायल हो गए थे। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह त्रासदी 2 सितंबर की रात और 4 सितंबर को सुबह के समय हुई। इससे भारी नुकसान और मकानों को क्षति पहुंची। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से क्षेत्र का वैज्ञानिक सर्वे करवाने की सिफारिश की थी। लिहाजा वीरवार को वैज्ञानिकों की टीम ने इसका आकलन किया।
विज्ञापन

जीएसआई वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया कि उनका वर्तमान दौरा तत्काल सुधार उपायों की सिफारिश करने के संदर्भ में हुआ है। वे कुल्लू शहर के 20 किलोमीटर के दायरे में भूस्खलन संभावित क्षेत्रों का भी अध्ययन करेंगे। उन्होंने कहा कि एक व्यापक अध्ययन तभी किया जाएगा, जब हिमाचल सरकार पूरे राज्य में भूस्खलन प्रभावित और संभावित स्थलों की एक सूची उपलब्ध कराएगी। इसके आधार पर विशेषज्ञ टीमें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्थानीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल इससे पहले उपायुक्त से मिल चुका है। इसमें उन्होंने वैज्ञानिक सर्वे करवाने की मांग की थी। लिहाजा, अब वैज्ञानिकों के प्रारंभिक सर्वे होने पर स्थानीय लोगों ने यह भी मांग की है कि प्रदेश सरकार इस स्थान का मुख्य सर्वे जल्द करवाए ताकि भूस्खलन को रोकने के उपाय समय रहते हो सके।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed