फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Expansion of air services, make the left bank route double lane

हवाई सेवाओं का विस्तार, वामतट मार्ग बनाएं डबललेन

Sun, 28 Nov 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Expansion of air services, make the left bank route double lane
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन से जुड़े कारोबारी प्रदेश ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के नेतृत्व में केंद्रीय परिवहन व सड़क राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह से मिले। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने जनरल वीके सिंह के समक्ष हवाई सेवा का विस्तार करने की मांग रखी। कुल्लू नग्गर वामतट को जल्द डबललेन बनाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

मनाली होटलियर एसोसिएशन के चीफ एडवाइजर वेद राम ठाकुर की अध्यक्षता में स्की हिमालय के निदेशक एवं पर्यटन व्यवसायी अमिताभ शर्मा, देव ऋषि प्रोडक्शन बुध राम शर्मा, प्रदेश ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश ठाकुर वीके सिंह से मिले। उन्होंने उनके ध्यान में लाया कि कुल्लू-मनाली में पर्यटन न बढ़ने व पर्यटक न आने की मुख्य वजह हवाई सेवा की कमी है। श्रीनगर और लेह के लिए रोज 50 उड़ानें होती हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश में हवाई सेवा शून्य है। वेद राम ठाकुर ने बताया कुल्लू मनाली के लिए मात्र एक उड़ान है। इसमें 70 सीटें होने के बावजूद 40 से अधिक यात्री नहीं बैठ सकते हैं। यात्री कम होने से किराया भी छह हजार से 22 हजार के बीच बैठता है।
विज्ञापन

किराया हो कम, पर्यटकों को मिले सुविधा
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से आग्रह किया कि भुंतर के लिए आरजे 70 और एटीआर 42 जैसे हल्के जहाज की सेवा और उड़ानें भी अधिक करवाई जाए, जिससे किराया भी कम हो और अधिक से अधिक पर्यटक हवाई सेवा का लाभ ले सके। वेद राम ठाकुर और बुद्धि प्रकाश ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed