{"_id":"66951ba180791ae1940f6f01","slug":"except-manali-garbage-from-other-municipal-bodies-was-not-collected-in-rangri-kullu-news-c-89-1-klu1001-126812-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रांगड़ी में मनाली को छोड़ दूसरे नगर निकायों का नहीं लिया गया कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रांगड़ी में मनाली को छोड़ दूसरे नगर निकायों का नहीं लिया गया कूड़ा
विज्ञापन
नगर परिषद मनाली ने कर्मचारी कर रहे थे तैनात, गाड़ियां लौटाने की थी पूरी तैयारी
रांगड़ी कूड़ा संयंत्र में कंपनी ने बंद किया कचरे का निष्पादन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद मनाली ने 15 जुलाई के बाद अन्य नगर निकायों से आने वाला कूड़ा लेना बंद कर दिया है। सोमवार को रांगड़ी कूड़ा संयंत्र में अन्य नगर निकायों से कूड़ा नहीं आया। उधर, नगर परिषद से मिले नोटिस के बाद नेक्स्टजेन कंपनी ने कूड़े का निष्पादन बंद कर दिया है। अब कूड़ा निष्पादन का कार्य नई कंपनी को दिया जाएगा। सोमवार को इसके टेंडर खोले गए। चार कंपनियों ने इसके लिए टेंडर भरे थे।
मनाली के रांगड़ी स्थित कूड़ा संयंत्र में नगर परिषद मनाली और टीडीसी की ग्राम पंचायतों के अलावा कहीं का कचरा नहीं लिया गया। सोमवार को कूड़े की गाड़ियां वापस भेजने के लिए प्लांट के बाहर नगर परिषद के कुछ कर्मचारी भी तैनात किए गए थे। बाहर से कूड़ा बंद होने से केंद्र में आने वाले कूड़े की मात्रा लगभग 50 प्रतिशत कम हो जाएगी।
नगर परिषद मनाली के कार्यकारी अधिकारी करुण भरमौरिया ने कहा कि बाहर का कूड़ा लेना बंद कर दिया गया है। सोमवार को कूड़े की एक भी गाड़ी नहीं आई। उन्होंने कहा कि नगर परिषद मनाली और टीडीसी का कूड़ा यथावत लिया जा रहा है। कूड़ा संयंत्र मनाली में कूड़े का सही तरीके से निष्पादन नहीं होने के कारण ग्रीन ट्रिब्यूनल ने नगर परिषद मनाली पर 6.40 करोड़ का जुर्माना भी किया है। संवाद