{"_id":"686ff55bfa855a26660e7806","slug":"even-after-15-days-of-the-disaster-neither-a-road-nor-a-bridge-was-built-kullu-news-c-89-1-ssml1015-151929-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आपदा के15 दिन बाद भी न रास्ता बना न पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आपदा के15 दिन बाद भी न रास्ता बना न पुल
Fri, 11 Jul 2025 10:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:45 AM IST
विज्ञापन
दिक्कत में देहुरीधार के चार गांवों के ग्रामीण, आश्वासनों से आगे नहीं हो पाया कोई काम
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। जिले की दुर्गम पंचायत देहुरीधार में बादल फटने से आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। आपदा में तीन ग्रामीण अपनी जान गवां चुके है और जो सुरक्षित हैं वे मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर हैं। पंचायत के नडाहरा, शरण बिहाली, कराहिला और निरी को जोड़ने वाला पुलिया और रास्ते बाढ़ में बह गए हैं। पेयजल संबंधी दिक्कतें भी ग्रामीणों को पेश आ रही है, लेकिन 15 दिन का समय बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों की सुविधा के लिए कोई प्रशासनिक कदम नहीं उठाए गए हैं।
ग्रामीण गेहर सिंह, खूब राम, झाबे राम, डोलमा देवी, बालक राम, भूप सिंह, कोम दत्त, कमलेश शर्मा ने कहा कि बाढ़ की तबाही में जान-माल दोनों का नुकसान हुआ है, लेकिन ग्रामीणों की सुविधा के लिए न रास्ते दुरुस्त किए गए और न ही पुल का निर्माण शुरू किया गया। ग्रामीणों को कई घंटे का सफर अतिरिक्त करना पड़ रहा है, जबकि पहले दस मिनट में सिउंड बिहाली पहुंच जाते थे। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है। बच्चों को विद्यालय तक परिजनों को छोड़ने और लाने जाना पड़ रहा है। वहीं, पंचायत देहुरीधार के प्रधान भगत राम ने कहा कि उपायुक्त कुल्लू, उपमंडलाधिकारी बंजार मौके का निरीक्षण स्वयं कर चुके हैं। इसके बाद भी स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ रहे है। ग्रामीण दिक्कतों में हैं और अधिकारी आश्वासन से आगे काम नहीं कर रहे हैं। कहा कि वे स्वयं उपमंडलाधिकारी और उपायुक्त कार्यालय के कई चक्कर काट चुके हैं, लेकिन सकारात्मक जवाब कहीं से नहीं मिला है।
बॉक्स
खंड विकास अधिकारी बंजार को प्रभावित गांवों को फौरी तौर पर जोड़ने के लिए झूला पुल लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को पैदल पुल का निर्माण और एचपीपीणीएल को रास्तों को दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। - पंकज शर्मा, उपमंडलाधिकारी बंजार।
विज्ञापन
बॉक्स
देहुरीधार पंचायत के गांवों को जोड़ने के लिए झूला लगाने का कार्य किया जाएगा, लेकिन लोक निर्माण विभाग के मैकेनिकल विंग या किसी अन्य से कोई प्रारूप नहीं मिला है। प्रशासन प्रारूप तैयार करवाएगा, तभी झूला पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा। -मान सिंह, खंड विकास अधिकारी बंजार