{"_id":"62a22b4f2376240e154f0015","slug":"employees-will-give-duty-with-the-president-only-after-the-kovid-test-kullu-news-sml4116247109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टेस्ट के बाद ही राष्ट्रपति के साथ डयूटी देंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टेस्ट के बाद ही राष्ट्रपति के साथ डयूटी देंगे कर्मचारी
विज्ञापन
रोहतांग टनल में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी का कोरोना टेस्ट के लिए सैं
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। अटल टनल रोहतांग को देखने के लिए 11 जून को मनाली आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नजदीक ड्यूटी देने वाले तमाम कर्मचारियों को अपने कोविड टेस्ट करवाने होंगे। आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट वाले कर्मचारियों को ही ड्यूटी पर लगाया जाएगा।
वीरवार को मनाली के सिविल अस्पताल के साथ जिला अस्पताल कुल्लू में भी आरटीपीसीआर का टेस्ट करवाने के लिए कर्मचारियों की काफी भीड़ उमड़ी। पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के कर्मचारियों ने कोविड-19 के टेस्ट करवाए। एक ही दिन में सिविल अस्पताल में सौ से अधिक कर्मचारियों ने अपने सैंपल दिए।
शुक्रवार शाम तक तमाम सैंपल की रिपोर्ट आएगी। अटल टनल देखने के बाद राष्ट्रपति लौट जाएंगे। राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर है। मीडिया कर्मियों को भी रिपोर्ट के बिना कवरेज के लिए प्रवेश नहीं मिलेगा। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रपति ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के कोविड टेस्ट अनिवार्य है।
विज्ञापन
.....
पैराग्लाडिंग, हॉट वैलून पर रहेगा प्रतिबंध
राष्ट्रपति दौरे के चलते 11 जून को पर्यटन नगरी मनाली में पैराग्लाइडिंग और हॉट वैलून जैसी गतिविधि पर प्रतिबंध रहेगा। ड्रोन भी इस दिन नहीं चलाए जा सकेंगे। जिला प्रशासन ने इसके आदेश जारी किए हैं। सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों को भी खदेड़ा जा रहा है। 11 जून को यातायात नियंत्रण के लिए विशेष प्लान तैयार किया जा रहा है।
आठ से दो बजे तक बंद रहेगी अटल टनल
राष्ट्रपति दौरे के कारण 11 जून को आधा दिन के लिए अटल टनल रोहतांग से आम यातायात बंद रहेगा। इस दिन पर्यटक अटल टनल की ओर नहीं जा सकेंगे। राष्ट्रपति के लौटने के बाद अटल टनल आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी। उपमंडलाधिकारी मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सुबह आठ से दो बजे तक अटल टनल रोहतांग आम यात्रियों के लिए बंद रहेगी।