फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Electricity and water connections will be cut for selling chitta, 15 thousand reward for giving information

Kullu News: चिट्टा बेचने पर कटेंगे बिजली-पानी के कनेक्शन, सूचना देने पर 15 हजार इनाम

Thu, 27 Feb 2025 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 27 Feb 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
Electricity and water connections will be cut for selling chitta, 15 thousand reward for giving information
मनाली में किरायेदारों का पंजीकरण करवाना भी जरूरी, रखने होंगे पहचान के दस्तावेज
विज्ञापन

नगर परिषद की बैठक में बड़े और कड़े फैसले, एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स का होगा गठन
संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद मनाली ने चिट्टा के बढ़ते प्रचलन पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए बड़े और कड़े फैसले लिए हैं। वीरवार को नप अध्यक्ष मनोज लारजे की अध्यक्षता में हुई नगर परिषद के हाउस की बैठक में चिट्टा जैसी गंभीर समस्या पर मंथन किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में अब किरायेदारों का पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा। किरायेदार कहां के हैं और क्या काम करते है यह जानकारी मकान मालिक को लेनी होगी। उनकी पहचान से जुड़े दस्तावेज भी रखने होंगे।
विज्ञापन


चिट्टा तस्करी या नशा करने में संलिप्त व्यक्ति को नगर परिषद की तमाम सुविधा से वंचित किया जाएगा। उनके बिजली, पानी के कनेक्शन काटने की भी संबंधित विभाग से सिफारिश की जाएगी। अध्यक्ष मनोज लारजे ने कहा कि बैठक में चिट्टा का नशा करने वाले या कारोबार करने वाले की सूचना देने वाले को 15,000 रुपये का इनाम देने का भी निर्णय लिया गया। यह इनाम राशि नगर परिषद देगी और सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। व्यापार मंडल, पुलिस और समाजसेवी लोगों के साथ मिलकर एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। पोस्टर, होर्डिंग लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। वार्ड स्तर पर नशा मुक्त वार्ड योजना शुरू की जाएगी। इस दौरान नगर परिषद की उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, कार्यकारी अधिकारी करुण भरमौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






--

नेपाल के मजदूरों का भी होगा पंजीकरण

शहर में लोगों का सामान उठाने वाले नेपाल मूल के मजदूरों का भी अब नगर परिषद पंजीकरण करेगी। इनकी मजदूरी भी तय की जाएगी, जिससे नेपाल मूल के श्रमिक अपनी मनमर्जी की मजदूरी न ले सकें। मजदूरों को एक स्थान देने पर सभी सहमति बनी, ताकि किसी को मजदूर की जरूरत हो तो उन्हें एक स्थान पर मिल जाए। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने का फैसला लिया गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed