फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Electric buses going to Rohtang are not getting passengers

Kullu News: रोहतांग जाने वाली इलेक्ट्रिक बसों को नहीं मिल रहीं सवारियां

Wed, 11 Jun 2025 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 11 Jun 2025 05:46 AM IST
विज्ञापन
Electric buses going to Rohtang are not getting passengers
रोहतांग दर्रा में पहुंची एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस । संवाद
कुल्लू। तीन दशक से 13,050 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा देश-विदेश के सैलानियों की पहली पसंद रहा है। आजकल भी हजारों सैलानी रोहतांग की बर्फीली वादियों को निहारने के लिए पहुंच रहे हैं। मगर रोहतांग के लिए चल रही एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसों को सवारियां नहीं मिल रही हैं और निगम की बसों की संख्या चार से आगे नहीं बढ़ रही है।
विज्ञापन

साल 2022, 2023 और 2024 में मनाली से रोहतांग जाने वाली बसों की संख्या 12 से 15 तक रही है। हालांकि मई माह मेंं एक या दो बसें ही जा रही थी और जून में इसकी संख्या चार हो गई। पिछले सप्ताह मनाली आने वाले पर्यटकाें की संख्या में दोगुना से भी अधिक इजाफा हो गया और अब मनाली में रोज 3,000 से 3,300 पर्यटक वाहन आ रहे हैं।
विज्ञापन

पर्यटकों की बात करें तो पर्यटन नगरी में हर दिन 16,000 से 18,000 सैलानी आ रहे हैं मगर एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसों की सवारियां नहीं मिल रही हैं। 2024 में पर्यटन सीजन में मनाली से रोहतांग जाने वाली इलेक्ट्रिक बसों से निगम को 31 लाख की कमाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने एक दशक पूर्व रोहतांग दर्रा में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए पेट्रोल व डीजल वाहनों की संख्या को सीमित कर 1,200 किया है। इससे पहले रोहतांग में 5,000 से अधिक वाहन पहुंचते थे। एनटीजी ने प्रदेश सरकार को मनाली से रोहतांग दर्रा के लिए सैलानियों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक बसों को चलाने के निर्देश दिए थे। मनाली से रोहतांग के लिए 2018 से इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जा रहा है। एचआरटीसी मनाली के अड्डा प्रभारी खूब राम ने कहा कि घाटी में अब पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है मगर उनकी बसों को सवारियां नहीं मिल रही हंै। एक जून से मात्र चार बसें ही रोहतांग जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed