फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Elections are not being held for entertainment: Sundar

मनोरंजन के लिए नहीं हो रहे चुनाव : सुंदर

Wed, 10 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Elections are not being held for entertainment: Sundar
सीपीएस सुंदर सिंह ने कंगना रणौत पर साधा निशाना
विज्ञापन

बोले, उपचुनाव में बिकाऊ नेताओं को उतारना भाजपा की मजबूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। वहीं मुख्य संसदीय ने मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी कंगना रणौत ने कलाकारी में नाम कमाया है। हिमाचल को भी उस पर गौरव है लेकिन राजनीति सेवा करने के लिए है, फिल्में मनोरंजन के लिए हैं। यह चुनाव कोई मनोरंजन के लिए नहीं हो रहे हैं। सदी की त्रासदी में यह चुनाव में हो रहा है। भाजपा के संगठन में क्या नेताओं की कमी है कि आज उनको पैराशूट से नेता उतारने पड़ रहे हैं। भाजपा के लोग बोल रहे हैं कि उनके पास टिकाऊ नेता हैं, जबकि उनके पास टिकाऊ नहीं बिकाऊ नेता हैं। राज्यसभा चुनाव के बाद विधानसभा उपचुनाव के लिए बिकाऊ नेताओं को उतारना मजबूरी बन गई हैं। जिस तरह से भाजपा ने खरीद-फरोख्त की राजनीति हिमाचल में की है, इसका जवाब जनता की ओर से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोमांस खाने वालों को हिमाचल की राजनीति में वोटों के लिए आना पड़ रहा है तो हमारे लिए बहुत दुखद है। कहा कि आपदा में हिमाचल से मुंह मोड़े रखा, उनका घर मनाली में है, आपदा तो पिछले साल आई, उस समय वह कहां थीं। जो चुनाव के वक्त में पूरा समय नहीं दे सकती हैं, आगे की तो हम सोच भी नहीं सकते। इस दौरान कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed