फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Elders who came to vote with the help of sticks

लाठी के सहारे बुजुर्ग पहुंचे मतदान केंद्र

Sat, 30 Oct 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Elders who came to vote with the help of sticks
कुल्लू के मौहल में स्थित मतदान केंद्र में मतदान करने पहुचें पत्नी -पति। - फोटो : Kullu
कुल्लू। उम्र के आखिरी पड़ाव में पहुंच चुके बुजुर्गों के शरीर में अब चाहे ताकत पहले जैसी न रही हो। लेकिन उनमें मतदान को लेकर उत्साह जवां है। बुजुर्गों ने मंडी लोकसभा के उप चुनाव के लिए जमकर मतदान किया।
विज्ञापन

मतदान को लेकर बुजुर्गों ने भी खासा उत्साह दिखाया। मतदान केंद्रों तक कोई बुजुर्ग लाठी के सहारे पहुंचे। बुजुर्ग अपने परिवार के लोगों के साथ मतदान केंद्र तक पहुंचे। हालांकि इस बार चुनाव आयोग की ओर से 80 साल से अधिक आयु और दिव्यांगों के वोट पहले ही करवाए गए थे। इसके बावजूद कुछ बुजुर्ग छूट गए थे। उन्होंने शनिवार को मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट किया। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जहां युवाओं, महिलाओं ने अपनी भूमिका निभाई। वहीं इन बुजुर्गों ने भी मतदान कर वोट का महत्व बताया। गौरतलब है कि जिले में सुबह और शाम को काफी ठंड बढ़ गई है। ऐसे में दिन के समय बुजुर्ग मतदाताओं ने पोलिंग बूथ का रुख किया। पोलिंग बूथों पर मास्क पहनकर मतदान की प्रक्रिया को पूरा किया।
विज्ञापन

समस्याओं का होगा हल
मन्याशी बूथ पर मतदान करने आए 82 साल के झाबे राम ने कहा कि वोट करना बेहद जरूरी है। जब हम किसी प्रतिनिधि को चुनकर भेजेंगे तो वह समस्याओं को संसद में उठा सकता है। ऐसे में सब काम छोड़कर मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट के बिना विकास नहीं
88 साल के हरफी राम ने कहा कि वोट के बिना विकास संभव नहीं है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए यह आवश्यक है। संविधान ने हमें अपना प्रत्याशी चुनने का अधिकार दिया है। इस अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।
बुजुर्गों की कई समस्याएं
मतदान करवाने वाली 80 साल की महिला खेउई देवी ने कहा कि बुजुर्गों की कई समस्याएं हैं। इन समस्याओं का समाधान बिना वोट के नहीं हो सकता। चुनाव में जीते हुए प्रत्याशी के माध्यम से सरकार के समक्ष समस्याओं को रखा जा सकता है।

सभी मतदान करें
बुजुर्ग गंगा रत्ना ने लोअर विंग सरवरी में बनाए महिला बूथ में वोट किया है। उन्होंने कहा लोग अकसर चुनाव को लेकर टिप्पणी करते हैैं। जबकि मतदान में हिस्सा नहीं लेते। मतदान के लिए युवाओं से लेकर सभी को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed