{"_id":"65e759ad57a1f55b50000751","slug":"elderly-injured-after-falling-down-stairs-referred-from-lahaul-to-kullu-kullu-news-c-89-1-klu1001-118176-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सीढि़यों से गिरकर बुजुर्ग घायल, लाहौल से कुल्लू किया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सीढि़यों से गिरकर बुजुर्ग घायल, लाहौल से कुल्लू किया रेफर
Tue, 05 Mar 2024 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी के बाद लाहौल की सड़कें बंद पड़ी हुई हैं, जिससे मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लाहौल के गोहरमा गांव से एक बुजुर्ग को सीढि़यों से गिरने के कारण गहरी चोट आई है। मरीज की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर किया है लेकिन लाहौल बर्फबारी के बाद देश दुनिया से कटा हुआ है।
ऐसे में अब परिजन परेशान हैं कि मरीज को कैसे लेकर जाएं। परिजन सरकार और प्रशासन से मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं। मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फूड़ा में गोहरमा के 68 साल के बुजुर्ग प्रेम चंद को परिजन लेकर आए थे। बुजुर्ग सीढि़यों के गिरने के कारण चोटिल हो गए हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर किया। लाहौल मंडल में गोहरमा गांव भी जिला मुख्यालय से 26 किलोमीटर दूर है।
बर्फबारी से केलांग-उदयपुर मार्ग भी बंद है। ऐसे में मरीज का उपचार करवाने को लेकर परिजनों की चिंता बढ़ गई है। अटल टनल रोहतांग बनने के बाद हिमाचल सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों के लिए शीतकालीन हेलीकॉप्टर सेवा बंद कर दी है।
विज्ञापन
जिला परिषद लाहौल-स्पीति की अध्यक्ष अनुराधा राणा ने कहा कि बुजुर्ग के गिरने के संबंध में सीएमओ, जिला प्रशासन और बीआरओ से बात की गई है। मरीज को एयरलिफ्ट करने की सूरत में लोक निर्माण विभाग से नजदीकी हेलीपैड को जल्द साफ करने को कहा गया है। जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार से मरीज को एयरलिफ्ट करने का आग्रह किया जाएगा। संवाद