{"_id":"68cc3d8f2421558d9408e896","slug":"educational-institutions-will-open-from-today-except-three-schools-in-banjar-kullu-news-c-89-1-klu1002-157351-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार के तीन स्कूलों को छोड़ आज से खुलेंगे शिक्षण संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार के तीन स्कूलों को छोड़ आज से खुलेंगे शिक्षण संस्थान
Thu, 18 Sep 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
शाक्टी, करटाह और जीवा स्कूल एक हफ्ते तक रहेंगे बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बंजार उपमंडल के तीन स्कूलों को छोड़कर तमाम शिक्षण संस्थान शुक्रवार से खुलेंगे। उपायुक्त ने तीन स्कूलों को अभी एक हफ्ता और बंद रखने की अधिसूचना जारी की है।
उन्होंने जारी अधिसूचना में कहा है कि बंजार उपमंडल की प्राथमिक पाठशाला और माध्यमिक पाठशाला शाक्टी, प्राथमिक और माध्यमिक पाठशाला करटाह और प्राथमिक पाठशाला जीवा एक हफ्ते तक बंद रहेंगे। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में आपदा से हुए नुकसान को लेकर सड़कों और अन्य सुविधाओं की बहाली का कार्य जोरों पर चल रहा है। काफी अधिक नुकसान होने के कारण इसमें अभी और समय लग जाएगा। उन्होंने कहा है कि एसडीएम की रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में हालात सामान्य हो रही है। इसके चलते उनकी फीडबैक के आधार पर तीन स्कूलों को छोड़कर अन्य सभी शिक्षण संस्थानों को खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। लिहाजा, उपरोक्त स्कूलों को छोड़कर क्षेत्र में करीब 25 दिनों बाद स्कूलों में कक्षाएं लगेंगी। संवाद