{"_id":"6298f67413b8e811544e7857","slug":"education-minister-upgraded-piplage-school-kullu-news-sml410873026","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री ने पीपलागे स्कूल को किया स्तरोन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री ने पीपलागे स्कूल को किया स्तरोन्नत
विज्ञापन
पीपलागे गांव में उच्च पाठशाला का शुभारंभ करते शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर। संवाद।
- फोटो : Kullu
कुल्लू। शिक्षा की लौ जलाने के लिए सरकार को अभिभावकों के सहयोग की जरूरत है। अभिभावकों के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। यह बात शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने माध्यमिक पाठशाला पीपलागे को उच्च पाठशाला स्तरोन्नत करने के मौके पर कही।
उन्होंने कहा कि स्कूल के स्तरोन्नत होने के बाद अभिभावकों की चिंता को सरकार ने दूर किया है। पीपलागे स्कूल में पढ़े रहे दर्जनों गांव के बच्चों को अब दसवीं तक की पढ़ाई घर द्वार पर ही पूरी हो पाएगी। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर हमें ये सीख लेनी चाहिए कि जिस प्रकार महाराणा प्रताप ने कभी दासता स्वीकार नहीं की उसी तरह पढ़ लिख कर किसी की दासता को स्वीकार नहीं करेंगे। पंचायत प्रधान पूनम कंवर की ओर से रखी मांगों पर मंत्री ने कहा कि स्कूल के लिए कंप्यूटर और फर्नीचर जल्द उपलब्ध करवाया जाएगा।
इसके साथ ही स्कूल की जमीन स्कूल के नाम स्थानांतरित करने के लिए भी प्रशासन को निर्देश दिए गए। महिला मंडल बरशोगी को दो लाख, सड़क सुधार के लिए दो लाख, पीपलागे महिला मंडल के लिए 15,000 और स्कूल के कार्यक्रम के लिए 10,000 रुपये की राशि देने की मंत्री ने घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, अमित सूद, उपमंडलाधिकारी विकास शुक्ला, डॉ. सुशील चंद्र शर्मा, ठाकुर चंद, शांति लाल, सुरजीत मौजूद रहे।