{"_id":"5f205a558ebc3e9f5f483eac","slug":"education-kullu-news-sml3398951120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को योगा, संगीत की शिक्षा दे रहे कलाकार आकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को योगा, संगीत की शिक्षा दे रहे कलाकार आकाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। कोरोना महामारी के चलते हर वर्ग के लोग प्रभावित हुए हैं। मजदूर से लेकर कलाकार तक घरों में ही समय व्यतीत कर रहे हैं। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के लोक कलाकार भी अपने-अपने घरों में रहकर रियाज कर रहे हैं।
लाहौल के उभरते कलाकार आकाश ठाकुर लोनचेंपा बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई में मदद करने के साथ ही उन्हें योग और संगीत की शिक्षा दे रहे हैं। आकाश चिमरट पंचायत में तमलु गांव में नौनिहालों को योग सिखाने से लेकर पढ़ाने का काम कर रहे है। जहां पर नेटवर्क की सुविधा नहीं है, वहां जाकर आकाश बच्चों से स्कूल का कार्य करवा रहे है। आकाश ने कहा कि कोरोना से जनजातीय कलाकारों को भी स्टेज शो से वंचित होना पड़ा है। जिले में आने वाले समय में भी कोई सांस्कृतिक गतिविधियां होने वाली नहीं है। लिहाजा उन्होंने गांव में बच्चों को योग और संगीत कक्षा लेने का जिम्मा उठाया है। इस दौरान बच्चों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही भाषण प्रतियोगिता आदि से बच्चों की प्रतिभा निखारने का काम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए सभी को सरकार के निर्देशों का पालन करना चाहिए। घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर पहने। सामाजिक दूरी नियम का भी ध्यान रखे। वहीं लोगों ने लोक कलाकार के प्रयासों की सराहना की है।