फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Durga president

दुर्गा ठाकुर निर्विरोध चुने मनाली भाजपा के मंडलाध्यक्ष

Wed, 23 Sep 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 23 Sep 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
Durga president

भाजपा मनाली मंडल की कमान अब दुर्गा सिंह ठाकुर के हाथ आ गई है। बुधवार को कटराईं स्थित पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में चुनाव प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। हालांकि, इस पद के लिए अखिलेश कपूर और दुर्गा सिंह ठाकुर में कड़ा मुकाबला माना जा रहा था लेकिन अंतिम क्षणों में पार्टी के दिग्गज नेताओं के विचार विमर्श के बाद दुर्गा सिंह ठाकुर के नाम पर सहमति बनी। लिहाजा, अधिकतर पार्टीजनों के एकमत होने के चलते बिना चुनाव के ही उन्हें मंडलाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध मनोनीत कर लिया गया।

विज्ञापन


 राजनीतिक जानकार कटराईं पंचायत निवासी दुर्गासिंह ठाकुर के मंडलाध्यक्ष बनाए जाने को विधायक गोविंद ठाकुर की दूरगामी सोच का परिणाम बता रहे हैं। इसके पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि मनाली कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ का घर भी कटराईं पंचायत में है। लिहाजा, कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने के मकसद से इसी पंचायत के दुर्गा सिंह ठाकुर को आगे किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, मनाली विधानसभा क्षेत्र में 70 फीसदी वोटर राजपूत जाति से हैं। लिहाजा, इस जाति से संबधित होने के चलते भी सारे समीकरण दुर्गासिंह ठाकुर के पक्ष में गए। मनाली के विधायक गोविंद ठाकुर खुद भी इस इस समुदाय से संबधित हैं। इस रणनीति के तहत पिछली बार भी उन्होंने राजपूत जाति से संबंधित बालमुकुंद राणा को मंडलाध्यक्ष बनवाया था। विधायक गोविंद ठाकुर ने बताया कि सबकी सहमति के बाद दुर्गा सिंह को मंडलाध्यक्ष चुन लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed