फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   snow

बर्फबारी से 200 ट्रांसफार्मर, 54 सड़कें ठप

Mon, 16 Jan 2017 09:58 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 16 Jan 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
snow
snowfall shimla - फोटो : अमर उजाला

रविवार रात को जिला कुल्लू में हुई बर्फबारी के बाद एक बार जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ताजा बर्फबारी से जिला में 54 सड़कों पर आवाजाही ठप हो गई है। इन सड़कों पर बर्फ गिरने के कारण यातायात अवरुद्ध है। जिला कुल्लू में बिजली बोर्ड के भी 200 से अधिक ट्रांसफार्मर जवाब दे गए हैं। जिला के कुल्लू, मणिकर्ण, सैंज और बंजार घाटी के कई गांवों में अंधेरा पसर गया है। बर्फ से आईपीएच विभाग की दर्जनों पेयजल योजनाएं भी बर्फ से जाम हो गई हैं। ग्रामीण इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। करीब डेढ़ सप्ताह पहले हुई बर्फबारी के बाद ग्रामीण इलाकों में जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है।

विज्ञापन


ऐसे में ताजा बर्फबारी के बाद ग्रामीण इलाकों में बिजली, सड़क व पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। रविवार रात को हुई ताजा बर्फबारी के लोक निर्माण विभाग को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। लोक निर्माण विभाग को पिछले दो दिनों में एक करोड़ की चपत लगी है। वहीं आईपीएच, बिजली बोर्ड को भी लाखों का नुकसान झेलना पड़ा है। हालांकि बिजली बोर्ड के कर्मचारी बिजली बहाल करने में जुटे हैं। सोमवार को भी दिन भर रूक-रूक कर हिमपात व बारिश का क्रम जारी रहा। ऐसे में बिजली बहाल करने में कर्मचारियों को दिक्कतें पेश आईं। इधर, बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता राजीव सूद ने कहा कि ताजा बर्फबारी से 200 से अधिक ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। जिन्हें रिस्टोर किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिक्षण अभियंता ललित भूषण ने कहा कि बर्फबारी से 54 सड़कें बंद हो गई हैं। लोनिवि को ताजा बर्फबारी और बारिश से एक करोड़ का नुकसान हुआ है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed