फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Due to road closure, there is a crisis on fruits and vegetables of four panchayats

Kullu News: मार्ग बंद होने से चार पंचायतों के फल-सब्जी पर संकट

Wed, 06 Aug 2025 06:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 06 Aug 2025 06:20 AM IST
विज्ञापन
Due to road closure, there is a crisis on fruits and vegetables of four panchayats
सैंज-फागला-परगाणू  मार्ग  बंद  होने  के चलते ग्रामीण हाथ में ही सामान को ले जाते हुए।-संवाद
कुल्लू। सैंज घाटी की चार पंचायतों की फल और सब्जी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यहां इन दिनों टमाटर और सेब की फसल तैयार है। लोग अपने खेत खलिहान से सेब और टमाटर की फसल को निकाल रहे हैं लेकिन उन्हें मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। सैंज-फागला-परगाणू सड़क मशेना नाला के पास भूस्खलन से क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को पीठ पर उठाकर फसल को आर-पार करना पड़ रहा है जिसके लिए मजदूर लगाने पड़ रहे हैं। आलम यह बना हुआ है कि मशेना नाला के पास सेब और टमाटर के क्रेट कंधे पर उठाकर आर-पार ले जाने पड़ रहे हैं। यहां पर मजदूरों को अतिरिक्त भाड़ा देना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसान-बागवानों का कहना है कि एक तो पहले ही फसल निकालने में देरी हुई है, ऊपर से मार्ग बंद होने से मुसीबत पैदा हो गई। किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

सैंज वैली विकास समिति के अध्यक्ष बुध राम का कहना है कि किसानों-बागवानों को मशेना नाला स्पॉट पर पहले एक गाड़ी से सेब और टमाटर से भरी क्रेट को उतारना पड़ रहा है फिर करीब डेढ़ सौ मीटर तक मजूदरों के माध्यम से दूसरी तरफ पहुंचाना पड़ रहा है यहां से दूसरी गाड़ी के माध्यम से सब्जी मंडी तक पहुंचाना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों-बागवानों को अतिरिक्त भाड़ा अदा करना पड़ रहा है जबकि दूसरी तरफ मंडियों में दिनोंदिन सेब और टमाटर के रेट कम होते जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपने सेब और टमाटर उत्पाद को लाना घाटे का सौदा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मार्ग से देवगढ़ गोही, भलाहण-1, भलाहण-2 और रैला-1 पंचायत के किसानों-बागवान अपने उत्पाद मंडियों तक पहुंचाते हैं लेकिन मार्ग उनके लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। क्षेत्र के किसानों बागवानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द कोई विकल्प तलाशा जाए ताकि उन्हें नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed