फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Due to rain, darkness prevailed in 40 villages of Kullu, Lagvali, Manikaran and Sainj

Kullu News: बारिश से कुल्लू लगवैली, मणिकर्ण और सैंज में 40 गांव में छाया अंधेरा

Fri, 30 May 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 30 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Due to rain, darkness prevailed in 40 villages of Kullu, Lagvali, Manikaran and Sainj
32 ट्रांसफार्मर बंद, भूस्खलन से कुल्लू की दस सड़कों पर नहीं दौड़ रहे वाहन
विज्ञापन

बारिश से विद्यार्थियों के साथ कर्मचारी और आम लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में मौसम ने करवट बदल ली है। झमाझम बारिश होने से घाटी का जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह के समय लगभग चार घंटे तक जमकर बारिश हुई। इससे लगवैली, मणिकर्ण और सैंज घाटी के करीब 40 गांवों में अंधेरा छा गया है। बताया जा रहा है कि बिजली की एचटी लाइन को नुकसान होने से 32 ट्रांसफार्मर बंद हैं। इस कारण बंजार में एक, सैंज के न्यूली में दो, मणिकर्ण वैली में सात और सबसे अधिक लगवैली में 22 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हैं। बिजली के बिना लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के चोटियों के साथ कुल्लू की अन्य पहाड़ियों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को पिछले दिनों से बढ़ रही गर्मी से राहत मिली है। लोक निर्माण विभाग के कुल्लू मंडल में दस सड़कों पर बसों के साथ वाहनों की आवाजाही बंद है। मूसलाधार बारिश होने से स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ नौकरी पेशा लोगों सहित आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसे नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है। हालांकि, सुबह 10:00 बजे के बाद मौसम खुल गया था।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed