{"_id":"66a62f2730a21e718f02ce88","slug":"drops-of-relief-rained-in-kullu-humidity-reduced-kullu-news-c-89-1-klu1001-127637-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू में बरसी राहत की बूंदें, उमस हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू में बरसी राहत की बूंदें, उमस हुई कम
विज्ञापन
बारिश होने से सेब का बढ़ेगा आकार, रंगत भी आएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू में शनिवार रात करीब चार घंटे तक बारिश हुई। बारिश की बूंदें राहत बनकर बरसी हैं। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। रविवार सुबह बारिश का क्रम रुकने के बाद धूप खिल गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। बारिश के बाद ब्यास भी उफान पर है। ब्यास में पानी का स्तर बढ़ा हुआ है।
अब लोगों को बरसात में अच्छी बारिश होने की उम्मीद भी जगी है। बरसात के दौरान कम बारिश के चलते किसानों और बागवानों के चेहरों पर चिंता की लकीरें खिंच गई थीं। बागवानी विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश से जहां सेब का आकर बेहतर बनेगा, वहीं उसमें रंगत भी अच्छी आएगी। सेब की फसल अब लगभग तैयार है। अगस्त में सेब की रॉयल किस्म का तुड़ान शुरू हो जाएगा। समय पर हुई बारिश से सेब के पौधों में जान आएगी और सेब का आकार बढि़या बनेगा।
घाटीवासी संजय कुमार, प्रवीण शर्मा और सोहन ठाकुर ने कहा कि शनिवार रात करीब दो बजे बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो सुबह छह बजे तक चलता रहा। इसके बाद मौसम खुल गया और रविवार को दिनभर धूप खिली रही। कहा कि उमस के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन बारिश होने से तापमान में कमी आई है।