{"_id":"f8b217b1f7157dfcc68a9026ce3439ba","slug":"driver-absconding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के बीचोंबीच वाहन पार्क कर चालक गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के बीचोंबीच वाहन पार्क कर चालक गायब
ब्यूरो /अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक नियमों को ठेंगा दिखा कर सड़क के बीचोंबीच कई सरकारी वाहन पार्क किए जाते हैं। इन वाहनों पर पुलिस की नजर नहीं पड़ती है। वीरवार को लोनिवि और बिजली कार्यालय के पास सरकारी वाहन सड़क के बीचोंबीच खड़ा कर चालक गायब हो गया। इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
ढालपुर और अस्पताल क्षेत्र में बेतरतीब खड़े वाहनों के चालान काटने में पुलिस देरी नहीं लगाती, लेकिन यह सरकारी वाहन कई घंटों तक सड़क के बीच खड़े रहे। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। चालक ने तर्क दिया कि पार्क करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलने से उसे मजबूरन वाहन को सड़क के बीचोंबीच खड़ा करना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को मिनी सचिवालय से गुजरने वाली सड़क पर बेतरतीब ढंग से पार्क होने वाले वाहनों के चालान काटने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन