फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drinking water supply will improve in Upper and Lower Kelang

Kullu News: अपर और लोअर केलांग में बेहतर होगी पेयजल आपूर्ति

Wed, 11 Jun 2025 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 11 Jun 2025 06:56 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply will improve in Upper and Lower Kelang
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग में पेयजल आपूर्ति को बेहतरीन बनाने के लिए जलशक्ति विभाग 43 लाख रुपये की लागत से दो टैंकों का निर्माण कार्य कर रहा है। अपर केलांग के लिए 3.25 लाख लीटर और लोअर केलांग के लिए एक लाख लीटर पेयजल की क्षमता वाले भंडारण टैंकों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। दो टैंकों का निर्माण कार्य 20-25 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यालय में पिछले कुछ वर्षों से पानी की कमी एवं मटमैले पानी की काफी शिकायतें आ रही हैं। अब इस समस्या से जल्द छुटकारा मिल जाएगा। जिला मुख्यालय के ग्रामीणों सहित सरकारी कर्मचारियों को इन दोनों पेयजल टैंकों का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने का इंतजार है। इसके बाद पेयजल के लिए लोगों को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने जल शक्ति विभाग को दोनों टैंकों का निर्माण कार्य तेजी करने के निर्देश दिए हैं। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि पिछले कई सालों से केलांग में चली आ रही पानी की कमी एवं मटमैले पानी की गंभीर समस्या को जल्द दूर किया जाएगा। दोनों टैंकों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही ट्यूबवेल टेस्टिंग का कार्य भी करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि स्पीति मुख्यालय काजा में भी इस तरह के समस्या के निदान के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

वहीं केलांग में तैनात जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अजय गुप्ता ने कहा कि पेयजल भंडारण टैंकों का कार्य प्रगति पर है। 20-25 दिनों में दोनों टैंकों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed