फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drinking water supply restored in minus temperature

Kullu News: माइनस तापमान में बहाल की पेयजल आपूर्ति

Sun, 04 Feb 2024 12:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply restored in minus temperature
त्रिलोकनाथ क्षेत्र के सप्तधारा नाले में पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करते जलशक्ति विभाग के उदयपुर अ
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी का दौर शुरू होने के बाद जलशक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के कर्मचारी बिजली, पेयजल सुचारु रखने में पसीना बहा रहे हैं। माइनस तापमान के बीच घाटी में बिजली-पानी सुचारु रखना आसान काम नहीं है।
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के बीच जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों ने त्रिलोकनाथ क्षेत्र के सप्तधारा नाले से त्रिलोकनाथ, हिंसा, बरदंग और शकोली गांव के लिए पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त किया। इन कर्मचारियों ने ग्लेशियर के गिरने की परवाह नहीं की। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

त्रिलोकनाथ क्षेत्र में जलशक्ति विभाग के बेलदार चतर सिंह, मल्टी पर्पज कर्मचारी दिनेश कुमार, दुनी चंद, राम लाल, राजेश मंजीत और किशन लाल पेयजल योजना बाधित होने पर चार किलोमीटर दूर सप्तधारा नाले तक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदयपुर अनुभाग में तैनात जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता शिवम ठाकुर ने कहा कि त्रिलोकनाथ क्षेत्र में सार्वजनिक नलों में पानी कम हो गया था, लिहाजा कर्मचारी योजना को ठीक करने के लिए सप्तधारा नाला गए थे। कर्मचारियों के हौसले और सराहनीय प्रयास को जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने भी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर कार्य को सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed