फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drinking water supply not restored in Chaihaki village for 23 days

Kullu News: चाैहकी गांव में 23 दिनों से बहाल नहीं हुई पेयजल आपूर्ति

Fri, 23 Aug 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply not restored in Chaihaki village for 23 days
कुल्लू। तीन सप्ताह पहले मलाणा नाला में बादल फटने और मलाणा विद्युत परियोजना एक का बांध फटने के बाद आई बाढ़ से चौहकी गांव की पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है।
विज्ञापन

पेयजल के लिए ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पिछले दिनों ग्रामीणों की ओर से रबड़ के पाइप से स्वयं पेयजल आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की गई, लेकिन यह जुगाड़ काम नहीं आया। अब मजबूरी में लोगों को प्राकृतिक जलस्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हम और आप जनहित ग्राम कमेटी चौहकी के अध्यक्ष शेर सिंह नेगी ने कहा कि चौहकी गांव में आपदा के बाद पेयजल की किल्लत बनी हुई है। पेयजल को लेकर लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति बहाल न होने से ग्रामीणों को दिक्कतें आ रही है। बावड़ियों आदि से पानी भरकर लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं। आपदा के बाद प्रभावित क्षेत्रों में हालात सामान्य नहीं हुए हैं। प्रशासन जल्द ही लोगों की समस्याओं का समाधान कर लोगों को राहत दिलाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed