फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drinking water crisis started deepening in villages of Banjar: Shourie

बंजार के गांवों में गहराने लगा पेयजल संकट : शौरी

Mon, 17 Jun 2024 06:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis started deepening in villages of Banjar: Shourie
बंजार (कुल्लू)। मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी इलाकों में भी भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। बंजार के कई गांवों पेयजल संकट गहराने लगा है। यह बात बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने सोमवार को प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में कही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग को पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के लिए आवश्यक तैयारियां कर लेनी चाहिए। कई जगह उठाऊ पेयजल योजनाओं के सहारे ही गांवों में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, यहां वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व सरकार ने पंप ऑपरेटरों व पैरा फीटरों की नियुक्तियां की थीं, जिनमें अधिकांश को राजनीतिक रंजिश के तहत निकाला गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति को सुव्यवस्थित चलाने के लिए कर्मचारियों की कमी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल की उपलब्धता व जनसंख्या की प्राथमिकता को देखते हुए विभाग विस्तृत कार्ययोजना तैयार करे। वर्तमान सरकार सूखे की वर्तमान स्थिति और इसके प्रभावों को समझते हुए भी आंखें मूंदकर बैठी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed