फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Donating blood is also better for your health: Sonu

रक्तदान खुद के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर : सोनू

Mon, 29 Jul 2024 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Donating blood is also better for your health: Sonu
कुल्लू। रक्तदान दूसरों की जान ही नहीं बचाता है, बल्कि स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। नियमित रक्तदान से रक्त संचार सुधरता है और हृदय जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। यह बात टीम सहभागिता के जिला समन्वयक सोनू कुमार ने कही। टीम सहभागिता ने सोमवार को ढालपुर स्थित एक निजी कंप्यूटर सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें प्रशिक्षुओं को रक्तदान का महत्व समझाया गया।
विज्ञापन

समन्वयक सोनू कुमार ने कहा कि लोग रक्तदान के नाम से घबराते हैं, जो जागरूकता की कमी के कारण होता है। रक्तदान के विषय पर जागरूकता लाने के लिए टीम सहभागिता कार्य कर रही है। कहा कि रक्तदान कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है। 18 वर्ष पूर्ण कर चुका हर युवा रक्तदान करने के लिए सक्षम होता है।
विज्ञापन

रक्तदान टीम की लीडर इशू चौहान ने कहा कि टीम सहभागिता और नेहरू युवा केंद्र सामूहिक रूप से रक्तदान जागरूकता शिविरों का आयोजन कर रहे हैं। इसका उद्देश्य अस्पतालों में रक्त की कमी को पूरा करना है। इस दौरान सृष्टि, सोनिया, दीपक, धीरज आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed