{"_id":"637a58db3bbac732e7632b62","slug":"dobhi-paragliding-site-denotified-three-thousand-youth-lost-employment-kullu-news-sml4284076147","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dobhi paragliding site : डोभी पैराग्लाइडिंग साइट डिनोटिफाई, तीन हजार युवाओं का छिना रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dobhi paragliding site : डोभी पैराग्लाइडिंग साइट डिनोटिफाई, तीन हजार युवाओं का छिना रोजगार
विज्ञापन
पतलीकूहल/कुल्लू। ऊझी घाटी में पैराग्लाइडिंग से सीधे तौर पर जुुड़े तीन हजार युवाओं रोजगार छिन गया है। पिछले कुछ दिनों से पैराग्लाइडिंग न होने से पैराग्लाइडिंग से जुड़े युवा बेरोजगार हो गए हैं। इससे युवाओं में भारी रोष देखने को मिल रहा है।
प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग ने जिला कुल्लू के डोभी में चल रही एक पैराग्लाइडिंग साइट को डिनोटिफाई कर दिया गया है। इसके पीछे राजस्व रिकार्ड में कमी बताई जा रही है। डोभी में दो पैराग्लाइडिंग साइटें चल रही थीं। एक डिनोटिफाई कर दी गई है, जबकि दूसरी साइट पैराग्लाइडिंग के लिहाज से तकनीकी तौर पर ज्यादा सही नहीं है। कई पाइलट इस संबंध में आपत्ति दर्ज करा चुके हैं।
अब पैराग्लाइडिंग से जुड़े युवाओं ने पर्यटन विभाग से जल्द मसले का हल निकालने का आग्रह किया है। हालांकि चुनाव आचार संहिता के चलते मामला लटक गया है। डोभी पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सिकंदर ठाकुर और नकुल महंत का कहना है कि किसी ने उनकी साइट को लेकर अदालत में केस कर दिया। वे समय पर इस मामले में अपना वकील नहीं दे पाए, जिसके चलते यह हालात बने हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे अपना पक्ष हर स्तर पर मजबूती से रख रहे हैं। उनकी फाइल पर्यटन विभाग के निदेशक तक गई है। आचार संहिता के चलते मामला लंबा खिंचने की सूरत में वे चुनाव आयोग के समक्ष इस मामले में रखकर सही दिशानिर्देश की अपील करेंगे। जिससे सैकड़ों लोगों का भविष्य दांव पर न लगे। गौर रहे कि कुल्लू-मनाली में आने वाले पर्यटक पैराग्लाइडिंग का रोमांच लेना नहीं भूलते हैं। इसके साथ ही युवाओं के लिए यह रोजगार का भी जरिया है।