फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Diya became the president of the Central Students' Association of Kullu College

Kullu News: दीया बनीं कुल्लू कॉलेज के केंद्रीय छात्र संघ की अध्यक्ष

Wed, 23 Nov 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Diya became the president of the Central Students' Association of Kullu College
कुल्लू कॉलेज में केंद्रीय छात्र संघ के चुने गए पदधिकारी प्रधानाचार्य के साथ। - फोटो : Kullu
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में केंद्रीय छात्र परिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने बुधवार को बीएससी तृतीय वर्ष की कुमारी दीया को अध्यक्ष, स्नातक तृतीय वर्ष की कृतिका को उपाध्यक्ष, बीकॉम द्वितीय वर्ष की भावना छाबड़ा को महासचिव और बीबीए प्रथम सेमेस्टर लैला को संयुक्त सचिव के पद पर शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त केंद्रीय छात्र परिषद के अन्य सदस्यों में इशिता सूद, मीनाक्षी, पवन कुमार, शालिनी ठाकुर, मनोज कुमार, रुकमणी, नैना शर्मा, मनजीत सिंह, ज्योतिरादित्य कंवर, संध्या कुमारी, अनामिका चौहान, क्षण प्रभा, अनुराग वर्धन ,अंकिता, मिंग मर, स्नेहा, जतिन, याशिका, यमन कपूर, ईशा देवराज, अश्मिता, कृतिका, रितिका, रितिका राज, अर्पिता ठाकुर, विकास राणा, अदिति शर्मा व हिना वर्मा को सदस्य के पद पर शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन और विद्यार्थियों के बीच में तालमेल बनाए रखने एवं महाविद्यालय की गतिविधियों में केंद्रीय छात्र परिषद की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसलिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव और सभी सदस्यों का सहयोग संस्था के लिए अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ समारोह के दौरान डॉ. बृजबाला, डॉ. विनीता ठाकुर, प्रोफेसर सोम कृष्ण शर्मा, डॉ. राकेश राणा, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. ओपी ठाकुर, प्रोफेसर नीरज कपूर, प्रोफेसर चेत राम एवं महाविद्यालय के अन्य सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed