{"_id":"668a8ea27ce88d5e8f053824","slug":"discrimination-against-general-category-children-even-in-fees-and-scholarships-sudarshan-kullu-news-c-89-1-ssml1015-126274-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस, छात्रवृत्ति में भी सामान्य वर्ग के बच्चों के साथ भेदभाव : सुदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस, छात्रवृत्ति में भी सामान्य वर्ग के बच्चों के साथ भेदभाव : सुदर्शन
विज्ञापन
राजपूत संघ ने सरवरी में बैठक में उठाया मुद्दा, आर्थिक आधार पर मांगा आरक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजपूत संघ जिला कुल्लू के अध्यक्ष सुदर्शन पठानिया ने कहा कि सामान्य वर्ग के बच्चों के साथ लगातार भेदभाव हो रहा है। देश हो या फिर राज्य, स्कूल-कॉलेज की फीस और छात्रवृत्ति में भी इन बच्चों के साथ भेदभाव देखने को मिल रहा है। सरकारें सामान्य और आरक्षित वर्ग के बच्चों में भेदभाव का रवैया अपना रही हैं। रविवार को जिला मुख्यालय कुल्लू के शीतला माता मंदिर सरवरी में राजपूत संघ कुल्लू की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुदर्शन पठानिया ने की। इसमें संघ के चेयरमैन ज्ञानचंद चंबियाल और क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
बैठक में राजपूतों और सामान्य वर्ग की समस्याओं, मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ रोष देखने को मिला। संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उपरोक्त दोनों मुद्दों को सामान्य वर्ग के हितों का हनन बताया। जिलाध्यक्ष सुदर्शन पठानिया ने कहा कि संघ केंद्र और राज्य सरकार से आरक्षण जातिगत न देकर आर्थिक आधार पर देने की मांग कर रहा है। इससे हर वर्ग के आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार की मदद हो सकेगी।
उधर, क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव बलदेव सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार से महाराणा प्रताप भवन के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की मांग उठाई जाएगी। इस दौरान गुरदयाल ठाकुर, मुरलू राम, फतेह चंद, रूम सिंह, मदन देव, श्याम लाल, तीर्थ राम आदि उपस्थित रहे। संवाद