{"_id":"662e5681af391c6eb004fa0e","slug":"dilapidated-roads-are-tarnishing-the-image-of-the-tourist-city-kullu-news-r-399-1-sml1005-136461-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खस्ताहाल सड़कें पर्यटन नगरी छवि कर रही धूमिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खस्ताहाल सड़कें पर्यटन नगरी छवि कर रही धूमिल
विज्ञापन
डीसी के साथ आयोजित बैठक में पर्यटन कारोबारियों ने रखी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। खस्ताहाल सड़कें पर्यटन नगरी की छवि को धूमिल कर रही है। उपायुक्त तोरुल एस रवीश के साथ मनाली में विभिन्न पर्यटन संगठनों के साथ हुई बैठक में खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा गूंजा। पर्यटन कारोबारियों ने उपायुक्त के समक्ष मामला उठाया कि कुल्लू- मनाली हाईवे जगह-जगह खराब है। वामतट मार्ग की हालत भी किसी से छिपी नहीं है। पर्यटक सैर के लिए पर्यटन स्थलों में जाते हैं तो वहां की सड़कों की दयनीय हालत के कारण परेशान हो जाते हैं।
पर्यटन सीजन की तैयारियों को लेकर बैठक में होटलियर एसोसिएशन, टैक्सी ऑपरेटर यूनियन, व्यापार मंडल, लग्जरी कोच यूनियन समेत कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न मसलों पर विचार-विमर्श किया गया। रोहतांग दर्रा इन दिनों बंद है और वाहनों को गुलाबा तक भेजा जा रहा है।
पर्यटन कारोबारियों ने बैठक में मांग उठाई कि रोहतांग जाने के लिए जो परमिट फीस ली जाती है वह गुलाबा से आगे मढ़ी तक माफ की जाए। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि कुल्लू मनाली वामतट सड़क को जल्द ठीक कर दिया जाएगा। इसकी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। अन्य संपर्क सड़कों की मरम्मत के लिए भी आदेश दिए गए हैं। पंचायतों और नगर निकायों को कचरा निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं। संवाद