फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Digital property records ready in Bhuntar

Kullu News: भुंतर में संपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार

Sun, 02 Nov 2025 09:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 02 Nov 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
Digital property records ready in Bhuntar
जीआईएस आधारित संपत्ति कर सर्वे पूरा होने के बाद मांगे सुझाव और आपत्तियां
विज्ञापन

सुझाव-आपत्तियों के लिए दिया 30 दिन का समय, इसके बाद नहीं होगा विचार
भुंतर क्षेत्र में हैं 1000 से अधिक संपत्तियां, नगर पंचायत का बढ़ेगा राजस्व
बलदेव राज
कुल्लू। भुंतर नगर पंचायत ने शहर की सभी संपत्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार कर लिया है। जीआईएस आधारित संपत्ति कर सर्वे पूरा हो चुका है और अब लोगों से 30 दिनों के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं।
इस अवधि के बाद गृहकर निर्धारण को अंतिम माना जाएगा। सर्वे से भुंतर क्षेत्र की करीब एक हजार संपत्तियों का वास्तविक मूल्यांकन तय किया गया है जिससे नगर पंचायत के राजस्व में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन

गौर रहे कि भुंतर नगर पंचायत ने पिछले दिनों सर्वे करवाया था। सर्वे के तहत नगर पंचायत के सात वार्डों में संपत्ति का डाटा जुटाया गया है। भुंतर क्षेत्र में करीब 1000 से अधिक संपत्तियां हैं। नगर पंचायत भुंतर के सात वार्डों में करीब 15,000 से अधिक की आबादी है। इससे पहले टैक्स की व्यवस्था रेंटल वेल्यू पर लगता था। अब इसे यूनिट आधार पर किया जाना है। नगर पंचायत में पहले जब यह सर्वे हुआ था। उस समय अगर किसी की दो मंजिला मकान था जो वर्तमान में तीन से चार मंजिला है। संपत्ति कर रिवाइज होने से नगर पंचायत को भी फायदा मिलेगा। नगर पंचायत भुंतर के राजस्व में भी इजाफा होगा। इसी तरह का सर्वे नगर परिषद कुल्लू की ओर से भी किया जा रहा है। बहरहाल यह देखने वाली बात होगी कि नगर पंचायत भुंतर के पास जीआईएस आधारित संपत्ति कर सर्वे को लेकर कितनी आपत्तियां आती हैं और इनका निपटारा कैसे किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

नगर पंचायत ने गृहकर के उपनियम के तहत नगर पंचायत के अधिकार क्षेत्र में सभी संपत्तियों का जीआईएस आधारित संपत्ति कर सर्वे पूरा कर लिया है। साथ ही प्रारंभिक कर मूल्यांकन भी तैयार किया है। अगर कोई भी व्यक्ति सुझाव और आपत्ति देना चाहता है तो वह इन्हें 30 दिनों तक दर्ज करवाएं। इसके बाद आपत्ति और सुझाव पर विचार नहीं किया जाएगा। - हर्षित शर्मा, सचिव, नगर पंचायत भुंतर
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed