{"_id":"60368da58ebc3ee8ee599ac6","slug":"dialysis-will-be-free-in-kullu-hospital-kullu-news-sml362158220","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में अब निशुल्क होगा डायलिसिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में अब निशुल्क होगा डायलिसिस
विज्ञापन
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक में भाग लेते अधिकारी व अन्य।
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अब मरीजों को सर्दी व गर्मी का एहसास नहीं होगा। जिला अस्पताल के सभी वार्डों को वातानुकूलित बनाया जाएगा। इस पर दस लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। अस्पताल के वार्डों को ठंड में गर्म रखने और गर्मियों में ठंडा रखने की व्यवस्था होगी। अभी तक अस्पताल के कुछ वार्डों को छोड़कर इस तरह की व्यवस्था नहीं है।
जिला अस्पताल कुल्लू के सभागार में बुधवार को जिला रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक हुई, जिसमें 1.60 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। अस्पताल में मरीजों को अब डायलिसिस की सुविधा निशुल्क मिलेगी। सप्ताह में रविवार को छोड़कर सभी दिनों में मरीजों का डायलिसिस किया जाएगा। अभी तक अस्पताल में डायलिसिस के लिए प्रति रोगी से एक हजार रुपये तक फीस ली जाती थी। बता दें कि 300 बेड वाले जिला अस्पताल में जिला कुल्लू के अलावा लाहौल-स्पीति, चंबा जिले के पांगी तथा मंडी जिले के कई क्षेत्रों से लोग उपचार के लिए आते हैं। आरकेएस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने की। सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने अस्पताल प्रशासन को सभी वार्डों को वातानुकूलित बनाने के लिए विधायक निधि से भी राशि उपलब्ध करवाने की बात कही। बैठक में समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों में जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश कोहली, अनिल कांत, अरुण शर्मा, सूर्यकांत, आरके जैन, एसएमएस डॉ. नीना लाल, डॉ. नरेश चंद, डॉ. सत्यव्रत वैद्य, आयुर्वेद अधिकारी डॉ. बिहारी लाल शर्मा, उपनिदेशक शिक्षा विभाग सीता राम, जिला कल्याण अधिकारी समीर चंद, प्रेम ठाकुर, रमन जैन, पवन कायस्था, बीआर नेगी, धर्म चंद ठाकुर, शिव वर्मा उपस्थित रहे।
मनाली, जरी एक-एक दिन जाएंगे रेडियोलॉजिस्ट
कुल्लू। जिला अस्पताल कुल्लू में दो अल्ट्रासाउंड मशीनें और दो रेडियोलॉजिस्ट भी हैं। इसके अलावा मनाली, जरी, बंजार, निरमंड व आनी के अस्पतालों में भी मशीनें स्थापित की गई हैं। लेकिन मनाली व जरी में रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण लोगों को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में इन अस्पतालों में सप्ताह में एक-एक दिन रेडियोलॉजिस्ट को तैनात किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
समिति कितनी राशि कहां करेगी खर्च
कुल्लू। रोगी कल्याण समिति की ओर से आउटसोर्स स्टाफ सैलरी पर चार लाख, आपातकाल में बाहर से विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाने के लिए पांच लाख, अस्पताल कार्यालय व्यय, स्टेशनरी तथा कार्यालय फर्नीचर पर छह लाख रुपये, अस्पताल के एंबुलेंस वाहन के पेट्रोल व डीजल पर 15 लाख रुपये खर्च होंगे। वाहनों की मरम्मत पर चार लाख, जल औषधि दुकान पर दो लाख, डायग्नोस्टिक सर्विसेज, एक्सरे, लैब, यूएसजी, ईसीजी के लिए सामग्री और ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफिलिंग पर 41 लाख, बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) रोगियों की दवाइयों पर एक लाख रुपये की राशि खर्च होगी। (संवाद)