फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dharamshala: HGCTA announces protest wearing black badges starting July 6.

धर्मशाला: एचजीसीटीए का एलान, 6 जुलाई से काले बिल्ले लगाकर करेंगे प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2026 08:12 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Mon, 29 Jun 2026 08:12 PM IST
सार

 संघ ने एलान किया है कि सीएएस अधिसूचना और डीपीसी की मांगों को लेकर छह जुलाई से प्रदेशभर में गेट मीटिंग और काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन का पहला चरण शुरू किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Dharamshala: HGCTA announces protest wearing black badges starting July 6.
एचजीसीटीए ने की पत्रकार वार्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ (एचजीसीटीए) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंकने का एलान कर दिया है। संघ ने एलान किया है कि सीएएस अधिसूचना और डीपीसी की मांगों को लेकर छह जुलाई से प्रदेशभर में गेट मीटिंग और काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन का पहला चरण शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय धर्मशाला में सोमवार को आयोजित संघ की राज्य स्तरीय महासभा (जनरल हाउस) में यह निर्णय लिया गया। स्थानीय इकाई की मेजबानी में हुई इस महासभा में प्रदेश के हमीरपुर, चंबा, सोलन, कांगड़ा, शिमला, मंडी, बिलासपुर और ऊना जिलों के करीब 50 कॉलेजों से आए 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की राज्य अध्यक्ष डॉ. बनिता सकलानी ने की, जबकि राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य प्रो. राकेश पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान राज्य महासचिव प्रो. संजय कांगो ने घोषणा की कि अगस्त माह में संघ के राज्य स्तरीय चुनाव भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासभा को संबोधित करते हुए राज्य अध्यक्ष डॉ. बनिता सकलानी ने संघ की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि एचजीसीटीए के प्रयासों से दो बार सहायक प्रोफेसरों का नियमितीकरण, स्टडी लीव की बहाली और कॉलेज स्तर पर पीएचडी गाइडशिप की अनुमति संभव हुई है। अब संघ का मुख्य लक्ष्य आगामी चुनाव, सीएएस अधिसूचना और डीपीसी की प्रक्रिया को समयबद्ध पूरा करवाना है।


मुख्य अतिथि प्रो. राकेश पठानिया ने भी प्राध्यापकों की जायज मांगों का समर्थन करते हुए बेहतर अकादमिक माहौल बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर स्थानीय इकाई के अध्यक्ष डॉ. विक्रम श्रीवत्स, सचिव डॉ. आशीष रंजन, प्रेस सचिव डॉ. गौरव महाजन, कोषाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सहित वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. निखिल सरटा, डॉ. सुरिंद्र ठाकुर, डॉ. चंद्र वर्मा, डॉ. सतपाल खूंद और डॉ. वीरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed