फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dhalpur playground is in bad condition, players are not able to practice

Kullu News: ढालपुर खेल मैदान खस्ताहालत, अभ्यास नहीं कर पा रहे खिलाड़ी

Wed, 22 Nov 2023 08:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 22 Nov 2023 08:02 PM IST
विज्ञापन
Dhalpur playground is in bad condition, players are not able to practice
कुल्लू। ढालपुर खेल मैदान की हालत अस्थायी दुकानें हटने के बाद बेहद खराब बनी हुई है। मैदान में गहरी नालियां खोदी गई हैं। साथ ही मैदान के कई हिस्सों में घास भी गायब हो गई है।
विज्ञापन

खिलाड़ी सुबह और शाम अभ्यास भी नहीं कर पा रहे हैं। ढालपुर मैदान ही खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए एकमात्र स्थान है। खेल प्रेमी मैदान दुरुस्त होने का इंतजार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय दशहरा के दौरान खेल मैदान में दुकानें सजती हैं। मैदान के एक काेने में झूले भी लगे थे। अब यहां से अस्थायी मार्केट हट चुकी हैं, लेकिन मैदान की हालत नहीं सुधर पाई है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने रथ मैदान को दुरुस्त करने के साथ ही मेला मैदान को भी बेहतर कर दिया है लेकिन खेल मैदान को ठीक किया जाना अभी बाकी है। ढालपुर मैदान में अभ्यास करने वाले खिलाड़ी रवि कुमार, देवराज और विक्की ने कहा कि मेला मैदान में पैराग्लाइडिंग गतिविधियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मैदान में खेल गतिविधियां पिछले करीब डेढ़ महीने से बंद हैं। मैदान को दुरुस्त कर जल्द ही इसमें खेल गतिविधियां शुरू की जाएं। जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने कहा कि मैदान की देखरेख का जिम्मा नगर परिषद के पास रहता है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि मैदान के गड्ढों को भरा जा रहा है। दो दिनों में मैदान को दुरुस्त कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed