फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devotees gathered to see Mata Rupasana and Agnipal

Kullu News: माता रूपासना और अग्निपाल के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

Sat, 30 Nov 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 30 Nov 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to see Mata Rupasana and Agnipal
पार्वती घाटी की आराध्य माता रूपासना के साथ परिक्रमा पर निकले देवता अ​ग्निपाल । संवाद
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के तहत पाथला के देवता अग्निपाल इन दिनों घाटी की सुख-शांति के लिए परिक्रमा पर निकले हैं। देवता अपने क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में जाकर देव परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में देवता अग्निपाल ने धारला-शराणीबेहड़ में देव परंपरा का निर्वहन किया। इससे पहले बीते शनिवार को अधिष्ठात्री माता रूपासना के साथ देवता अग्निपाल का भव्य देवमिलन हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को देवमिलन देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने धारला, शराणीबेहड़ और हुरन में कुल्लवी परिधान पहनकर माता रूपासना और देवता अग्निपाल को धूप देने की रस्स निभाई। माता रूपासना के पुजारी पूरन ने कहा कि देवता अग्निपाल धारला आए तो यहां उनका माता रूपासना से भव्य देवमिलन हुआ। माता के साथ आए कारकूनों की ग्रामीणों ने खूब खातिरदारी की। उन्होंने कहा कि हारियानों ने देवताओं के समक्ष शीश नवाकर घाटी में सुख-समृद्धि की कामना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed