{"_id":"670cf7eae32f451e520cadcc","slug":"devotees-gathered-to-bow-their-heads-before-the-gods-and-goddesses-kullu-news-c-89-1-klu1001-132869-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवी-देवताओं के समक्ष शीश नवाने जुटे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवी-देवताओं के समक्ष शीश नवाने जुटे श्रद्धालु
विज्ञापन
कुल्लू। देव महाकुंभ कुल्लू दशहरा में अस्थायी शिविरों में ठहरे देवी-देवताओं के दर्शन के लिए सोमवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से लेकर शाम तक हजारों की संख्या में आए लोगों ने कुल्लू घाटी के देवी-देवताओं के आगे शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। दशहरा के लिए आए देवता ढालपुर में अस्थायी शिविरों में विराजमान हो गए हैं। इससे देवी-देवताओं के देवालय अब सूने पड़ गए हैं। सात दिन तक दशहरा की परंपरा को निभाने के बाद देवी-देवता अपने देवालय लौटेंगे।
सुबह करीब 7:00 बजे देवी-देवताओं की पूजा का सिलसिला शुरू हुआ। देवता बिजली महादेव, माता दशमी वारदा, माता हिडिंबा, माता त्रिपुरा सुंदरी नग्गर, माता चामुंडा, देवता त्रिजुगी नारायण, देवता आदि ब्रह्मा, देवता वीरनाथ आदि देवी-देवताओं की वाद्ययंत्रों की थाप पर पूजा हुई। सुबह 8:00 बजे से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ।
सुबह 10:00 बजे ढालपुर में लोगों की भीड़ लग गई। भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में दोपहर से पहले भजन-कीर्तन का क्रम शुरू हुआ, जो काफी देर चला रहा। इससे पहले भगवान रघुनाथ की पूजा देवविधि से हुई। सुबह करीब 11:00 बजे नरोगी की माता भागासिद्ध भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में आईं और भगवान रघुनाथ से देवमिलन किया। देवमिलन का यह सिलसिला अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
....
देवी-देवताओं की उपस्थिति से माहौल देवमयी हो गया है। देवताओं के अस्थायी शिविरों में दर्शनों के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। देवी-देवताओं की सुबह और शाम पूजा-आराधना वाद्ययंत्रों की थाप की जा रही है।
-टीसी महंत, महासचिव, जिला देवी-देवता कारदार संघ
000