फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devotees gathered in Bijli Mahadev

बिजली महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 25 Sep 2021 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered in Bijli Mahadev
कुल्लू के बिजली महादेव मेले के दौरान बिजली महादेव और माहुटी नाग देवलुओं के साथ परिक्रमा करते हुए? - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी की चोटी पर स्थित धार्मिक स्थल बिजली महादेव में आस्था का सैलाब उमड़ा। सात दिवसीय बिजली महादेव मेले के अंतिम दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बिजली महादेव और देवता माहुटी नाग के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इससे पहले दोनों देवताओं ने लाव-लश्कर के साथ बिजली महादेव धार की परिक्रमा की। परिक्रमा के दौरान सारा माहौल ढोल-नगाड़े, करनाल, नरसिंगों की स्वरलहरियों से गूंज उठा। देवताओं ने देवनृत्य किया और देवखेल की परंपरा का भी निर्वहन किया गया। शनिवार सुबह दोनों देवताओं की मंदिर में देव वाद्ययंत्रों के साथ पूजा की गई। दोपहर करीब ढाई बजे देवता बिजली महादेव और माहुटी नाग की परिक्रमा आरंभ हुई। मंदिर से बाहर निकलते ही सैकड़ों लोग बिजली महादेव के दर्शनों को उमड़े। देव परंपरा का निर्वहन करने के साथ ही मेले का समापन हो गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिजली महादेव में पिछले सात दिनों से मेला चल रहा था। मेले में लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। मेले में आए मेहमानों की खूब खातिरदारी की गई। मेहमानों को पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। देवता बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि रविवार को देवता बिजली महादेव लाव-लश्कर के साथ हलैणी गांव के लिए आएंगे। यहां पर मेले का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed