{"_id":"69b59994db051fefa5012daf","slug":"devotees-danced-with-the-gods-and-goddesses-in-seubag-kullu-news-c-89-1-ssml1015-171298-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सेउबाग में देवी-देवताओं के साथ थिरके श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सेउबाग में देवी-देवताओं के साथ थिरके श्रद्धालु
विज्ञापन
कुल्लू के सेऊबाग जबाड़ी मेलें में देव पंरपरा का निर्वहन करते हुए।-संवाद
खराहल (कुल्लू)। अधिष्ठात्री माता दशमी वारदा, देवता ब्रिंडू और देवता जुआणी महादेव ने मेला मैदान में शनिवार को देव परंपराओं का निर्वहन किया। देवी-देवताओं के साथ सेउबाग जबाड़ी मेले में पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु भी सौह (मंदिर परिसर) में थिरके। इससे पहले माता दशमी वारदा और देवता ब्रिंडू ने ठाकर महाराज के मंदिर से परिक्रमा ढोल नगाड़ों और नरसिंगों की स्वरलहरियों के बीच शुरू की। परिक्रमा का दौर देवविधि के अनुसार चला। मेले में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के आगे शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
माता के कारदार दोत राम ठाकुर ने कहा कि देवी-देवता मिलकर 15 मार्च को देव नियमों का निर्वहन करेंगे। नाटी में देवी-देवता अपने हारियानों के साथ थिरकेंगे। उन्होंने कहा कि शनिवार को मेले में गूरों ने देव खेल की परंपरा को निभाया। उन्होंने सौह में देवनृत्य किया। उधर, ठाकुर पार्थ कबड्डी मेमोरियल का फाइनल रिमझिम बबेली और राॅयल स्ट्रीम बबेली के बीच खेला गया। इसमें राॅयल स्ट्रीम बबेली ने खिताब अपने नाम किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब लालचंद को मिला।
.....
देवता जुआणी महादेव अपने देवालय से शनिवार को सैकड़ों हारियानों के साथ सेउबाग जबाड़ी मेले में पहुंचे। वहां पर ठाकर महाराज और माता दशमी वारदा और देवता ब्रिंडू के साथ भव्य मिलन हुआ। देवता तीन दिनों तक मेले में देव परंपराओं का निर्वहन करेंगे। कारदार गोपाल महंत ने कहा कि मेले में देवता देव-विधि के अनुसार देव परंपराओं का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
000