{"_id":"6a02160b7a98911f670d2896","slug":"devotees-became-witnesses-of-the-divine-meeting-in-larji-kullu-news-c-89-1-ssml1015-176098-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लारजी में देवमिलन के साक्षी बने श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लारजी में देवमिलन के साक्षी बने श्रद्धालु
विज्ञापन
लारजी (कुल्लू)। सैंज घाटी के लारजी में पारंपरिक मेले का सोमवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। मेले में चार देवी-देवता लाव-लश्कर के साथ पहुंचे, जिनमें बड़ा छमाहूं कोटला, बड़ा छमाहूं धामण, बड़ा छमाहूं कोटला और माता तोतला प्रमुख रूप से शामिल रहे।
अपराह्न करीब 2:30 बजे चारों देवी-देवताओं के भव्य देवमिलन की रस्म निभाई गई, जिसके सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने। देवमिलन के दौरान पूरा मेला परिसर जयकारों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों से गूंज उठा। रंग-बिरंगी देव झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।
श्रद्धालु सुबह से देर शाम तक मेला स्थल पहुंचकर आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन करते रहे और सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में पारंपरिक आस्था और संस्कृति की झलक देखने को मिली। संवाद