फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   devi-devta

दशहरा में 227 देवी-देवताओं ने भरी हाजिरी

Fri, 14 Oct 2016 07:40 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Fri, 14 Oct 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
devi-devta
kullu devta - फोटो : kullu devta

देवी देवताओं के महाकुंभ कहे जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार 227 देवी देवताओं ने शिरकत की है। दशहरा उत्सव समिति की ओर जिला के 305 देवी देवताओं को उत्सव के लिए न्यौता भेजा गया था, लेकिन इसमें 131 मुआफीदार देवताओं ने अपनी एंट्री करवाई। वहीं 96 गैर मुआफीदार देवताओं ने भी दशहरा उत्सव में अपनी हाजिरी लगाई। वहीं 200 किलोमीटर दूर से जिला के बाह्य सराज निरमंड के कुईकांडा नाग पहली बार दशहरा में भाग लेने पहुंचे है।

विज्ञापन


दशहरा उत्सव में आने वाले देवताओं की संख्या 227 हो गई है। हालांकि यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले अधिक है। गौर रहे कि कुछ सालों पर दशहरा उत्सव में जिला कुल्लू के 365 देवी देवता शामिल होते थे। धीरे-धीरे यह संख्या घटकर 250 के आसपास रह गई है। हालांकि दशहरा उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष पंजीकृत देवताओं को न्यौता भेजा जाता है। इधर दशहरा उत्सव में आए हुए देवी देवताओं के अस्थायी शिविरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग रही है। लंका दहन के पश्चात सभी देवी देवता अपने देवालयों की ओर रवाना हो जाएंगे। जिला देवी देवता कारदार संघ के दोतराम ठाकुर ने कहा कि दशहरा उत्सव में शामिल होने को लेकर देवी देवताओं की अपनी परंपरा होती है। दशहरा उत्सव में देवता सालों से आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed