फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev Lomash Rishi seated in the new chariot

Kullu News: नए रथ में विराजे देव लोमश ऋषि

Mon, 22 Apr 2024 03:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:56 PM IST
विज्ञापन
Dev Lomash Rishi seated in the new chariot
फोटो सहित.......
विज्ञापन

देव आदेश के बाद नए रथ की हुई प्रतिष्ठा, आज करेंगे शाही स्नान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। जिले की तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत पेखड़ी के गांव पेखड़ी के अधिष्ठाता देवता लोमश ऋषि नए रथ में विराजमान हो गए हैं। रविवार रात को रथ की प्रतिष्ठा हुई। देवता के मुख-मोहर और छत्र सोने के बने हैं, मगर देवता का रथ नया बनाया गया है। देवता लोमश ऋषि ने ही रथ को बदलने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद देवता के कारकूनों और देवलुओं ने नया रथ बनाने की प्रक्रिया पूरी की।
देवता के आदेश पर कारकूनों ने रथ बनाने के लिए तीर्थन घाटी के रोला भंडार जंगल से एक विशेष किस्म की लकड़ी लाई। इसके बाद देवविधि के अनुसार देवता के रथ को बनाने में एक सप्ताह का समय लगा।
विज्ञापन

लोमश ऋषि के कारदार लाल सिंह ने कहा कि 2020 में देवता का नया रथ बनाया गया था मगर देवता ने इस बीच नया रथ बनाने का आदेश दिया। नया रथ बनने के बाद देवता छमनी गांव के लिए रवाना हुए और सोमवार शाम को देवता माता गाड़ा दुर्गा के मंदिर बंदल पहुंचे। यहां देवता के पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। मंगलवार को माता के मंदिर में देव परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। यहां पर देवता शाही स्नान भी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed