फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dev game, Dev dance were attractions in Shaladhra

Kullu News: शलाधरा में देव खेल, देव नृत्य रहा आकर्षण

Fri, 14 Jun 2024 06:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
Dev game, Dev dance were attractions in Shaladhra
बिजली महादेव के सम्मान में मनाया गया मेला, परंपराओं का किया निर्वहन
विज्ञापन

......................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आराध्य देवता बिजली महादेव के सम्मान में शलाधरा मेला मनाया गया। मेले में देव नृत्य और देव खेल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। खराहल घाटी की चोटी पर स्थित धार्मिक स्थल बिजली महादेव (मथाण) में शुक्रवार को आस्था का सैलाब उमड़ा।
श्रद्धालुओं ने बिजली महादेव के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। देवता मंदिर से शलाधरा के लिए निकले तो ढोल-नगाड़े, करनाल, नरसिंगों की स्वरलहरियों से घाटी गूंज उठी। खराहल घाटी की चोटी पर स्थित शलाधरा में देवता ने देवनृत्य किया और देवखेल की परंपरा का भी देव नियमों के अनुसार निर्वहन किया गया।
विज्ञापन

आषाढ़ संक्रांति के दिन देवता मथाण स्थित मंदिर से निकलकर लाव-लश्कर के साथ शलाधरा (सोलह टंकी) नामक स्थान पर पहुंचते हैं। यहां पहुंचने पर पहले देवता के गूर देव खेल की परंपरा का निर्वहन करते हैं। इसके उपरांत देवता बिजली महादेव भी वाद्ययंत्रों की थाप पर देव नृत्य करते हैं। यह नजारा श्रद्धालुओं और हारियानों के लिए बेहद खास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता बिजली महादेव के कारदार विनेंद्र जंबाल ने कहा कि शुक्रवार को देवता बिजली महादेव लाव-लश्कर के साथ शलाधरा पहुंचे और देव परंपरा का निर्वहन करने के बाद अपने देवालय लौटे हैं। कहा कि सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवता के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed