फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Department should make full preparations for tourist season: DC

पर्यटन सीजन के लिए पूरी तैयारी करें विभाग : डीसी

Mon, 07 Apr 2025 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 07 Apr 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
Department should make full preparations for tourist season: DC
पर्यटन सीजन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन

एनएच पर बोर्डिंग-डीबोर्डिंग पॉइंट चिह्नित करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले प्रशासन और विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने मनाली में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
पर्यटन सीजन के लिए अधिकारियों को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोर्डिंग-डीबोर्डिंग पॉइंट चिह्नित कर समुचित रूप से स्थापित करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने भूतनाथ पुल के समीप वोल्वो बस स्टैंड और उसके ऊपर से फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए भी निर्देश दिए, जिससे पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए सुविधा हो।
विज्ञापन

उपायुक्त ने रोहतांग पास सड़क के मरम्मत कार्य के लिए सप्ताहांत पर सड़क बंद रखने के भी निर्देश दिए, जिससे मरम्मत कार्य को तीव्रता के साथ पूर्ण किया जा सके। उपायुक्त ने रांगड़ी स्थित अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट के संबंध में भी जानकारी हासिल की। उपायुक्त ने मनाली और उसके आसपास क्षेत्र में गैर कानूनी रूप से व्यापार कर रहे वेंडर्स पर भी नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बाहंग में सीमा सड़क संगठन के कैफेटेरिया और नेहरू कुंड पुल के पास मनोरम कार्य में तेजी लाने के लिए भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पतलीकूहल से मनाली के बीच क्षतिग्रस्त सड़क पर भी मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने रोहतांग, सोलंग, मढ़ी और मनाली शहर में यातायात प्रबंधन को पुख्ता करने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने सीमा सड़क संगठन के 38 बीआरटीएफ को सड़क से बर्फ हटाने के निर्देश दिए।

--
पर्यटकों के लिए रोहतांग पास खोलने को कहा
उपायुक्त ने रोहतांग में पार्किंग की सुविधा, रोहतांग पास को पर्यटकों के लिए खोलने, विभिन्न जगह मोबाइल टॉयलेट स्थापित करने और उनमें पानी की सुविधा देने, गुलाबा और मढ़ी बैरियर पर बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने, राष्ट्रीय राजमार्ग पर संकेतक स्थापित करने, पर्यटन विकास काउंसिल क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित करने, हमटा सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed