फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Department should keep machines ready, road should not remain closed for more than three days

Kullu News: मशीनें तैयार रखे विभाग, तीन दिन से ज्यादा बंद न रहे सड़क

Sat, 30 Nov 2024 09:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 30 Nov 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
Department should keep machines ready, road should not remain closed for more than three days
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

कहा - पेयजल व्यवस्था बनाए जलशक्ति विभाग, बोर्ड ध्यान रखे बाधित न हो बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में सर्दियों की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विभिन्न विभागों से तैयारियों की जानकारी ली गई।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि सर्दियों के मौसम में जिन क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण सड़कें बंद हो जाती हैं, वहां लोक निर्माण विभाग समय रहते जेसीबी और अन्य मशीनरी तैयार रखे। तीन दिन से अधिक समय तक सड़कें बंद नहीं रहनी चाहिए। बर्फ हटाने के कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी विभागीय वाहन तैनात करे। जल शक्ति विभाग भी पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने का इंतजाम करे। बिजली की आपूर्ति सुचारू रखना विद्युत बोर्ड का जिम्मा है।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि वे स्वयं सभी गोसदनों में व्यवस्थाओं का जायजा लें। सभी गोसदन संचालकों के साथ बैठक कर संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करें। एसडीएम बेघर और आश्रयहीन लोगों को बर्फबारी की स्थिति में चिह्नित आश्रय स्थलों पर आश्रय देना सुनिश्चित करें। सभी पंचायतों में आवश्यक दवाओं, वाहन और राशन की व्यवस्था एवं टास्क फोर्स बनाकर तैयारियां करने को लेकर जागरूक करें। आपदा की स्थिति में जिला आपात ऑपरेशन केंद्र के टोल फ्री संख्या 1077 और 112 सीएम हेल्पलाइन पर सूचित करें। अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली, बीआरओ, एसएसबी के साथ संपर्क स्थापित करें। इससे पहले बिजली बोर्ड अधीक्षण अभियंता आरएस ठाकुर ने कहा कि सभी लाइनों का निरीक्षण किया गया है। लाइनों के साथ लगते पेड़ों की प्रूनिंग एवं आवश्यक काट-छांट का कार्य किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. नागराज पवार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने आपातकालीन स्थिति के लिए आवश्यक दवाओं का भंडारण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed