फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dengue does not spread from one person to another: Dr. Usha

एक से दूसरे में नहीं फैलता डेंगू : डॉ. उषा

Sun, 17 May 2026 03:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
Dengue does not spread from one person to another: Dr. Usha
कारणों, लक्षणों और रोकथाम पर की विस्तृत चर्चा
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मनाया राष्ट्रीय डेंगू दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। डेंगू एक वायरल बीमारी है, जो एडीज मच्छर के काटने से होती है। डेंगू के मरीज में तेज बुखार, सिर दर्द, बदन और जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, अमाशय से रक्तस्राव, शरीर में प्लेटलेट्स की कमी आदि लक्षण देखने को मिलते हैं। अगर किसी मरीज में ये लक्षण दिखें तो उस मरीज को शीघ्र अस्पताल में दाखिल करवाकर उपचार करवाएं। यह बात जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उषा ठाकुर ने कही।

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर के नेतृत्व में जिला स्तरीय राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इसमें डेंगू, इसके कारणों, लक्षणों और रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षुओं ने भाषण और पोस्टर मेकिंग से डेंगू से बचाव और इसके लक्षणों से अवगत करवाया। वहीं, जन शिक्षा संप्रेक्षण अधिकारी निर्मला महंत ने कहा कि एडीज मच्छर हमेशा दिन के समय ही काटता है, लेकिन इससे पैदा वायरल एक से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता। उन्होंने बताया कि ये मच्छर टूटे बर्तनों, टायरों, कूलरों, एसी और खड़े पानी में पनपते हैं। अपने घर और परिसर में टूटे बर्तन, पुराने टायर, टूटे घड़े आदि न रखें। उन्होंने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभागी रही नर्सिंग प्रशिक्षुओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed