{"_id":"66a2572296cb79faa60f9a43","slug":"demonstration-of-people-in-bhuntar-against-dumping-garbage-in-the-park-kullu-news-c-89-1-ssml1012-127468-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पार्क में कूड़ा डंप करने पर भुंतर में लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पार्क में कूड़ा डंप करने पर भुंतर में लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन
भुंतर में कूड़े की समस्या से बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा जनता ने जताया विरोध ।
भुंतर (कुल्लू)। नगर पंचायत भुंतर के खिलाफ जनता ने मोर्चा खोल दिया है। भुंतर में ट्रक यूनियन के पार्क में डंप किए जा रहे कचरे को लेकर लोगों का वीरवार को गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने यहां पर एकत्रित होकर नगर पंचायत भुंतर के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए गए।
पार्क में डंप किए जा रहे कचरे की बदबू से अब लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों और दुकानदारों का कचरे की बदबू से टिकना मुश्किल हो गया है। व्यापार मंडल भुंतर के प्रधान पंकज सेठी ने कहा कि 10 सालों से नगर पंचायत की ओर से आश्वासन दिया गया कि कूड़े को ठिकाने लगाने का प्रबंध कर रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। नगर पंचायत ने भुंतर के एकमात्र पार्क को डंपिंग साइट बना दिया है। पार्क में गड्ढा डालकर उसमें कूड़ा डाला जा रहा है।
इससे चारों ओर बदबू फैल रही है। गंदगी के कारण यहां बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। नगर पंचायत पार्क को कूड़ा घर न बनाए। भुंतर शहर के बीच इस तरह का कचरा डंप करना सही नहीं है। नगर पंचायत की ओर से एनजीटी के नियमों की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लोग चुप नहीं बैठेंगे, अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोग उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान राधा कृष्ण मंदिर के प्रमुख बाबा राम शरण दास, वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र उप्पल, हरिकृष्ण, धर्मपाल, रवि गौतम, बालक राम आदि मौजूद रहे। संवाद